Advertisement

यूक्रेन में 10-10 साल की बच्चियों का Rape कर रहे हैं रूसी सैनिक, मां बन रही हैं नाबालिग लड़कियां

क्वित्को ने Radio Svoboda को बताया कि अब तक 14, 15, 16 साल की कई लड़कियों के साथ रेप हुआ है.

यूक्रेन में 10-10 साल की बच्चियों का Rape कर रहे हैं रूसी सैनिक, मां बन रही हैं नाबालिग लड़कियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन में मची तबाही के बीच वहां से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं. रूसी सैनिक अब बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं. पहले जहां महिलाएं रूसी सैनिकों के यौन शोषण का शिकार हो रही थीं वहीं अब बच्चियां भी खतरे में हैं. रूस के सैनिक यूक्रेनी महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ इस कदर हैवानियत कर रहे हैं कि उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है.

हाल में खबर आई कि पांच रूसी सैनिकों ने एक 14 साल की बच्ची का रेप किया. इसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई. बात सामने तब आई जब बच्ची का डॉक्टरी इलाज हुआ. इस मामले में पीड़िता बच्ची अबॉर्शन नहीं करवा सकती क्योंकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर अबॉर्शन हुआ तो वह दोबारा मां नहीं बन पाएगी. ऐसे में अब लड़की के परिजन बच्चे को जन्म दिलवाने के लिए मजबूर हैं. 

बूचा की रहने वाली है बच्ची

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बच्ची यूक्रेन के Bucha की रहने वाली है. उसकी कहानी मनोवैज्ञानिक Oleksandra Kvitko ने बताई है. वह पीड़िता के माता-पिता की सहमति से उसे मनोवैज्ञानिक सहायता दे रही हैं. यह डॉक्टर अभी 14 से 18 साल की पांच और लड़कियों की काउंसलिंग कर रही हैं जो कथित तौर पर रूसी सैनिकों द्वारा रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं. इस डॉक्टर ने जिस सबसे कम उम्र की पीड़िता की मदद की वह सिर्फ 10 साल की है. 

पुरुषों को भी बनाया निशाना

क्वित्को ने Radio Svoboda को बताया कि अब तक 14, 15, 16 साल की कई लड़कियों के साथ रेप हुआ है. युद्ध के बाद यूक्रेन में कई प्रेग्नेंट किशोरियां होंगी. यौन अपराधों का शिकार बनी आबादी में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं.  

यह भी पढ़ें: क्या Russia कर रहा पश्चिमी देशों में जासूस भेजने की तैयारी?

ऐसी ही एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के फोरेंसिक डॉक्टर व्लादिस्लाव पिरोवस्की ने कहा, हमारे पास पहले से ही कुछ मामले हैं जो बताते हैं कि इन महिलाओं को गोली मारने से पहले इनके साथ दुष्कर्म किया गया था. ये महिलाएं उस क्षेत्र पर रूस के महीने भर के कब्जे के दौरान मारी गईं.

यह भी पढ़ें: Russia की सेना के लौटने के बाद सामने आए हैवानियत के सबूत, यूक्रेनी महिलाओं को मारने से पहले किया गया था रेप

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement