Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी एयरोप्लेन फैक्ट्री, जहां काम करते हैं 30,000 लोग! हर दिन तैयार होते हैं 8 विमान

दुनिया की सबसे बड़ी विमान फैक्ट्री बोइंग का एवरेट प्लांट है. यहां एक समय में लगभग 8 बड़े विमानों को तैयार किया जा सकता है और लगभग 30,000 कर्मचारी मिलकर विमान निर्माण का काम संभालते हैं.

Anil | Apr 08, 2026, 12:24 PM IST

1.दुनिया की सबसे बड़ी प्लेन फैक्ट्री

दुनिया की सबसे बड़ी प्लेन फैक्ट्री
1

पूरी दुनिया में आसमान में उड़ने वाले विशाल हवाई जहाज बनाने वाली कई कंपनियां और फैक्ट्रियां मौजूद हैं, जहां छोटे एयरोप्लेन से लेकर बड़े-बड़े विमान तक का निर्माण किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी हवाई जहाज बनाने वाली फैक्ट्री कौन-सी है और यह किस देश में स्थित है? (All Images: Pinterest)

Advertisement

2.यह है वो विशाल प्लेन फैक्ट्री

यह है वो विशाल प्लेन फैक्ट्री
2

हवाई जहाज सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल बोइंग (Boeing) का 'एवरेट प्लांट' अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में स्थित है. यहां बहुत बड़े-बड़े विमानों का निर्माण किया जाता है. आकार में यह फैक्ट्री इतनी बड़ी है कि इसके कर्मचारी अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं.
 

3.इस फैक्ट्री के अंदर बसता है एक छोटा शहर

इस फैक्ट्री के अंदर बसता है एक छोटा शहर
3

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फैक्ट्री में 30, 000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जो आबादी किसी देश के एक छोटे शहर के बराबर होती है. इसकी सबसे अनोखी बात यह है कि यहां एक दिन में 1 या 2 नहीं, बल्कि 8 विमान तैयार होते हैं. कहीं किसी प्लेन का ढांचा बन रहा है, तो कहीं इंजनों को फिट करने का प्रोसेस चल रहा है.
 

4.इसमें समा सकता है कैलिफोर्निया का पूरा डिज्नीलैंड थीम पार्क

इसमें समा सकता है कैलिफोर्निया का पूरा डिज्नीलैंड थीम पार्क
4

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  यह एवरेट प्लांट 98.3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है.  इसे समझने के लिए, आप कल्पना कर सकते हैं कि इसमें कैलिफोर्निया का पूरा डिज्नीलैंड थीम पार्क समा सकता है और फिर भी जगह बच जाएगी. शुरुआत में जब यह फैक्ट्री बनी थी, तो इसके अंदर गर्म हवा और नमी जमा होने के कारण छत के ठीक नीचे बादल बनने लगे थे, बाद में हवा को घुमाने और फ्रेश रखने के लिए खास मशीनें लगानी पड़ीं, तब जाकर यह परेशानी दूर होती है.
 

5.यहां तैयार होते हैं दुनिया के सबसे मशहूर विमान

यहां तैयार होते हैं दुनिया के सबसे मशहूर विमान
5

बोइंग 747 बनाने के लिए यह फैक्ट्री साल 1967 में चालू हुई थी. दुनिया की इस सबसे विशाल फैक्ट्री में अब तक हजारों से भी ज्यादा छोटे से लेकर बड़े विमान बन चुके हैं. यहां बोइंग 767, बोइंग 777 और हजारों की संख्या में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जैसे विमानों का निर्माण हुआ है. 
 

6.इसमें रोबोट और इंसान मिलकर करते हैं.

इसमें रोबोट और इंसान मिलकर करते हैं.
6

बोइंग की यह फैक्ट्री में 24 घंटे काम चलता रहता है, जहां रोबोट और इंसान मिलकर एक साथ काम करते हैं. फैक्ट्री की छत पर  26 से ज्यादा क्रेनें फिट है, जो भारी-भरकम विमानों को उठाने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करती हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement