Advertisement

कुवैत ने किस भारतीय को दिया पहला गोल्डन रेजिडेंसी वीजा, खाड़ी देशों में फैला है अरबों डॉलर का कारोबार?

कुवैत ने हाल ही में अपने 15 साल के लॉन्ग टर्म रेजिडेंसी वीजा प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत यूसुफ अली एमए को यह सम्मान दिया गया. कुवैत के पहले डिप्टी पीएम और गृहमंत्री शेख फहाद यूसुफ सउद अल-सबाह ने यूसुफ अली को यह सम्मान दिया. 

Neelam | Jul 16, 2026, 12:00 PM IST

1.कौन हैं एमए यूसुफ अली?

कौन हैं एमए यूसुफ अली?
1

कुवैत ने अपने पहले लॉन्ग टर्म रेजिडेंसी वीजा प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है और पहला वीजा एक भारतीय को मिला है. यह शख्स भारत के दिग्गज अरबपति बिजनेसमैन और लुलु ग्रुप (Lulu Group) इंटरनेशनल के चेयरमैन यूसुफ अली एमए हैं. यूसुफ अली एमए केरल से हैं, उनका जन्म 15 नवंबर, 1955 को हुआ था. उन्होंने थ्रिशूर जिले के करांचीरा में सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई करने के बाद बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया. इसके बाद वह 1973 में अबू धाबी चले गए. यहां आकर उन्होंने छोटे से फैमिली बिजनेस से अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया और लुलु ग्रुप की शुरुआत की.

(Image Source: Lulu Retail)

Advertisement

2.6 खाड़ी देशों में 267 स्टोर्स

6 खाड़ी देशों में 267 स्टोर्स
2

लुलु ग्रुप मुख्यरूप से 6 अरब देशों में काम करता है. इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल के 6 सदस्य देशों में ग्रुप सबसे बड़ा फुल-लाइन रिटेलर है. यहां उसके 267 स्टोर्स हैं, जिनमें 123 हाइपरमार्केट्स, 110 एक्सप्रेस स्टोर और 26 मिनी मार्केट हैं. 
 

(Image Source: Lulu Retail)

3.लुलु ग्रुप ने बहरीन में खोला पहला स्टोर

लुलु ग्रुप ने बहरीन में खोला पहला स्टोर
3

यूसुफ अली लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. साल 1974 में उन्होंने पहला लुलु स्टोर खोला था. 1991 में लुलु ग्रुप ने यूएई के रिटेल सेक्टर में एंट्री की, 2000 में कतर और ओमान तक अपना साम्राज्य फैलाया और चीन में भी अपना सोर्सिंग ऑफिस खोल दिया.
 

(Image Source: Lulu Retail)

4.2009 में खोला पहला लुलु मॉल

2009 में खोला पहला लुलु मॉल
4

साल 2009 में यूसुफ अली के नेतृत्व में बहरीन में पहला लुलु मॉल खोला गया और 2012 में सऊदी अरब में. उन्होंने कारोबार को और फैलाया और एक के बाद एक कई स्टोर खोल दिए. इस दौरान उन्होंने यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में अपने सोर्सिंग ऑफिस भी खोले. 
 

(Image Source: Lulu Retail)

5.भारत में भी हैं लुलु मॉल

भारत में भी हैं लुलु मॉल
5

भारत में लुलु ग्रुप के चार मॉल हैं, जो कोच्चि, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और लखनऊ में हैं. लखनऊ का लुलु मॉल 2022 में खोला गया था.

 

(Image Source: Lulu Retail)

6.खाड़ी देशों की सबसे बड़ी रिटेलर चेन है लुलु ग्रुप

खाड़ी देशों की सबसे बड़ी रिटेलर चेन है लुलु ग्रुप
6

लुलु ग्रुप के संस्थापक यूसुफ अली की गिनती आज खाड़ी देशों के बड़े और भारतीय मूल के सबसे प्रभावशाली बिजनेसमैन में होती है. अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने लुलु ग्रुप को मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी रिटेल चेन बना दिया है. लुलु ग्रुप के स्टोर्स इस समय पूरी दुनिया में फैले हुए हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार लुलु ग्रुप गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के 6 सदस्य देशों में सबसे बड़ा फुल-लाइन रिटेलर है. यहां उसके 267 स्टोर्स हैं, जिनमें 123 हाइपरमार्केट्स, 110 एक्सप्रेस स्टोर और 26 मिनी मार्केट हैं. 

 

(Image Source: Lulu Retail)

7.यूसुफ अली के पास कितनी दौलत है?

यूसुफ अली के पास कितनी दौलत है?
7

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ अली को मिडिल ईस्ट के रिटेल किंग के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी कुल नेटवर्थ 7.4 अरब डॉलर है. साल 2018 में वह अरब में 100 इंडियन बिजनेस ऑनर्स की फोर्ब्स लिस्ट में पहले नंबर पर थे.

 

(Image Source: Lulu Retail)

8.क्या करते हैं यूसुफ अली के बच्चे?

क्या करते हैं यूसुफ अली के बच्चे?
8

यूसुफ अली की शादी शबिरा यूसुफ अली से हुई और उनकी तीन बेटियां हैं. उनके सबसे बड़े दामाद शमशीर वयालिल भी अरबपति बिजनेसमैन हैं. दूसरी बेटी सफीना की शादी आदिब अहमद से हुई है, जो लुलु इंटरनेशनल और Twenty14 होल्डिंग्स के हेड हैं. यूसुफ अली के सबसे छोटे दामाद शरून शमसुद्दीन भी एक सक्सेफुल आईटी बिजनेसमैन हैं.

 

(Image Source: Lulu Retail)

Advertisement
Advertisement
Advertisement