Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कहां है? कौड़ियों के भाव में मिलते हैं सभी सामान! घूमने को 10 दिन भी कम पड़ेंगे

Largest Wholesale Market in World: क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कहां है? ये मार्केट इतना बड़ा है कि इसे 5 डिस्ट्रिक्ट्स में बांटा गया है और इसे अच्छे से एक्सप्लोर करने के लिए 10 दिन का समय भी कम पड़ जाता है. चलिए जानते हैं कि ये मार्केट कौन-सा है और कहां है? (सभी फोटो- AI)

Kusum Lata | Apr 18, 2026, 04:04 PM IST

1.Yiwu में है दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट

Yiwu में है दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट
1

चीन का Yiwu कमोडिटी मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है. यह चीन के Zhejiang प्रांत में स्थित है. यह बाज़ार लगभग सात किलोमीटर लंबा है और 1480 एकड़ से ज्यादा बड़े एरिया में फैला है.
 

Advertisement

2.75000 से ज्यादा दुकानें, 20 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स

75000 से ज्यादा दुकानें, 20 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स
2

ट्रैवल मैगज़ीन Civitatis के एक आर्टिकल के मुताबिक, इस मार्केट में 75000 से ज्यादा दुकानें हैं. यहां 20 लाख से ज्यादा वरायटी का सामान मिलता है. आर्टिकल के मुताबिक, पूरी दुनिया में जहां भी और जितना भी चीनी सामान बिकता है, वो सब इसी मार्केट से जाता है.

3.5 Districts में बंटा है Yiwu Market

5 Districts में बंटा है Yiwu Market
3

Yiwu Market इतना बड़ा है कि इसे आप एक दिन में पूरा घूम ही नहीं सकते. इसे अच्छी तरह से पूरा एक्सप्लोर करने के लिए हफ्ता-10 दिन का वक्त भी कम पड़ेगा. इस मार्केट को 5 डिस्ट्रिक्ट्स में बांटा गया है, ग्राहकों को आसानी हो ये सुनिश्चित करने के लिए हर डिस्ट्रिक्ट के लिए अलग-अलग कैटेगरी तय की गई है. 

4.Yiwu मार्केट के 5 डिस्ट्रिक्ट्स में क्या-क्या मिलता है

Yiwu मार्केट के 5 डिस्ट्रिक्ट्स में क्या-क्या मिलता है
4

Yiwu Market के डिस्ट्रिक्ट 1 में खिलौनी, आर्टिफिशियल फूल और जूलरी एक्सेसरी मिलते हैं. डिस्ट्रिक्ट 2 में हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू अप्लायंस मिलते हैं. डिस्ट्रिक्ट 3 में स्टेशनरी, मेकअप का सामान और जूते-चप्पल मिलते हैं. डिस्ट्रिक्ट 4 में कपड़े और रोजमर्रा के ज़रूरत का सामान मिलता है. डिस्ट्रिक्ट 5 में इम्पोर्टेड सामान और ऑटोमेटिव प्रोडक्ट्स मिलते हैं.
 

5.कौड़ियों के दाम मिलता है हर सामान

कौड़ियों के दाम मिलता है हर सामान
5

पूरी दुनिया में मिलने वाला चीनी सामान Yiwu मार्केट से आता है. कोई भी सामान ग्राहक को बेचने से पहले सेलर्स उसमें अपना खर्च और मार्जिन ऐड करते हैं, इसके बाद भी पूरी दुनिया में चीनी सामान सबसे सस्ता मिलता है. ऐसे में सोचिए कि जो सामान आपको 20-50 रुपये में मिल जाता है वो असल में Yiwu मार्केट में कितना सस्ता मिलता होगा?

Advertisement
Advertisement
Advertisement