वर्ल्ड
राजा राम | Jun 22, 2025, 05:16 PM IST
1.क्या ट्रंप अपने वादे से पीछे हट गए

डोनाल्ड ट्रंप ने जब दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने साफ कहा था कि वे देश को किसी नए युद्ध में नहीं ले जाएंगे. उनका वादा था कि अमेरिका अब युद्ध नहीं, शांति का रास्ता अपनाएगा. लेकिन हाल की घटनाएं कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका भी खुलकर उतर आया है. ट्रंप प्रशासन के हालिया कदमों ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप अपने वादे से पीछे हट गए हैं?
2.ईरान पर सीधा हमला

अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों, फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला कर दिया. ये हमला बेहद ताकतवर माने जाने वाले बंकर बस्टर बमों से किया गया. आपको बता दें इजरायल लंबे समय से ऐसे हमले की मांग कर रहा था.
3.ट्रंप की सफाई और बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने इन हमलों को जरूरी और सफल बताया है. उनका कहना है कि इससे ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने की योजना को रोक दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इसका मकसद मिडिल ईस्ट में शांति लाना है.
4.अचानक हमला, बिना समय दिए

ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही ईरान को दो हफ्तों की चेतावनी दी थी. लेकिन तय समय से पहले ही हमला कर देना कई सवाल खड़े कर रहा है. क्या यह हमला पहले से ही तय था?
5.ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

ईरान समेत दुनिया के कई देशों ने अमेरिका के इस कदम की निंदा की है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईरानी नेतृत्व का कहना है कि अमेरिका की ये कार्रवाई युद्ध को और बढ़ा सकती है.
6.अमेरिका के शीर्ष नेताओं का रवैया

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी ईरान को सख्त संदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईरान पीछे नहीं हटा, तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे.
7.ट्रंप की नीति पर सवाल

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने दूसरे कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब अमेरिका को किसी और जंग में नहीं धकेलेंगे . हालांकी, ईरान पर उनका हमला एक बार फिर अमेरिका की नीति पर सवाल उठने लगे हैं.