दुनिया
रईश खान | Mar 12, 2026, 11:03 PM IST
1.युद्ध में हर दिन अमेरिका का खर्च

अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, US ब्रॉडकास्टर MS NOW ने कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस युद्ध में अमेरिका को हर दिन लगभग 1 बिलियन डॉलर यानी 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. वहीं, Politico की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेंटागन रोजाना करीब 2 billion dollars (यानी 1,84,62,75,00,000 रुपये) खर्च कर रहा है.
2.अमेरिका में ट्रंप का भारी विरोध

अमेरिकी कांग्रेस हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफ्रीज़ ने पिछले हफ्ते मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था कि प्रसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को मिडिल ईस्ट में कभी खत्म नहीं होने वाले युद्ध में धकेल रहे हैं. ईरान पर की जा रही बमबारी में अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे है.
3.अमेरिकियों के साथ धोखा

उन्होंने ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास अमेरिकियों की जिंदगी आसान बनाने के लिए पैसा नहीं है. लेकिन बमबारी में अरबों डॉलर की रकम फूंकी जा रही है.
4.प्रतिदिन 6 अरब डॉलर खर्च का भी दावा

रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो ईरान से युद्ध के पहले हफ्ते में ही पेंटागन करीब 6 अरब डॉलर खर्च कर दिए थे. इस खर्च का भारी हिस्सा रक्षा प्रणालियों और हथियारों पर खर्च हो रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस मिलिट्री को ईरान के एक ड्रोन को मार गिराने में 36 करोड़ की एयर डिफेंस मिसाइल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. जबकि ईरान की वही ड्रोन 18 लाख रुपये में बनकर तैयार हो रहा है.
5.अमेरिका को इतने फाइटर जेट्स का हो गया नुकसान

अमेरिका को लड़ाकू विमानों के मारे जाने से भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. हाल ही में लाल सागर में विमानवाहक पोत USS हैरी एस ट्रूमैन से लैंडिंग के दौरान एक F/A-18F सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसकी कीमत करीब 67 मिलियन डॉलर की बताई जाती है. इससे पहले कुवैत में अमेरिका के 3 एफ-15E स्ट्राइक ईगल विमान ढेर कर दिए गए थे. इन तीनों विमानों की कीमत 93 मिलियन डॉलर (यानी 31 मिलियन प्रति यूनिट) दर्ज की गई थी.
6.ईरान युद्ध में अमेरिका अब तक कितना बर्बाद

US डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के हेडक्वार्टर पेंटागन ने अभी तक युद्ध के कुल खर्च के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 से 12 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं. इससे न सिर्फ ट्रंप की पॉपुलैरिटी को नुकसान हो रहा है, बल्कि मध्य राष्ट्रपति के चुनाव में उसकी हार के संकट मंडराने लगे हैं.