Advertisement

शोर पर इतने सख्त नियम कि रात में टॉयलेट फ्लश करने से भी कतराते हैं लोग, कौन-सा है ये देश

अगर आप दुनिया घूमने के शौकीन हैं, तो स्विट्ज़रलैंड आपकी विश लिस्ट में ज़रूर होगा. यह देश अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ-साथ अपने डिसिप्लिन के लिए भी मशहूर है. इस देश के लोगों का शांति प्रेम अपने आप में यूनीक है, इतना कि कई हाउसिंग सोसाइटीज़ में शोर के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं.

Kusum Lata | May 15, 2026, 12:56 PM IST

1.रात 10 बजे के बाद शोर मचाया तो खैर नहीं

रात 10 बजे के बाद शोर मचाया तो खैर नहीं
1

स्विट्ज़रलैंड के ज्यादातर शहरों और अपार्टमेंट्स में रात 10 बजे के बाद quiet hours लागू हो जाते हैं. Quiet Hours में तेज़ आवाज़ में बात करने, तेज़ म्यूजिक चलाने, वैक्यूम क्लीनिंग करने, ड्रिल मशीन चलाने आदि पर पाबंदी होती है. यानी ऐसा कोई शोर आपको नहीं करना है, जिसकी आवाज़ आपके पड़ोसियों के घर तक जाए और वो डिस्टर्ब हो जाएं. ऐसा होने पर पड़ोसी हाउसिंग सोसायटी में आपकी शिकायत कर सकते हैं. कई सोसायटीज़ के रेंट अग्रीमेंट में ये बातें साफ लिखी होती हैं और बार-बार आपके खिलाफ शिकायत आने पर आपसे घर खाली भी करवाया जा सकता है.  फोटो- AI और कैन्वा

Advertisement

2.Quiet Hours में टॉयलेट फ्लश करने पर भी लगता है डर

Quiet Hours में टॉयलेट फ्लश करने पर भी लगता है डर
2

इंटरनेट पर एक मिथ वायरल है कि स्विट्ज़रलैंड में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैरकानूनी है. असल में ऐसा कोई नियम नहीं है, क्योंकि टॉयलेट का इस्तेमाल करना इंसान की मूलभूत ज़रूरत है. Blogging Platform Medium.com पर एस्केप आर्टिसन नाम से छपे एक ब्लॉग में ऑथर ने लिखा कि नियमों में ऐसा नहीं है, लेकिन कुछ अपार्टमेंट्स अपने खुद के नियम चलाते हैं. उन्होंने लिखा कि उनके फ्लैटमेट को फ्लशटैंक में एक नोट चिपका मिला था, जिसमें लिखा था- रात 10 बजे के बाद फ्लश न करें. ऑथर ने लिखा कि एक बार उन्हें रात 10 बजे के बाद वॉशरूम यूज़ करना पड़ा और फ्लश दबाने से वो जितनी घबराई हुई थीं, उतनी घबराहट उन्हें पहले कभी नहीं हुई थी. फोटो- कैन्वा

3.रविवार को नहीं धो सकते हैं कपड़े

रविवार को नहीं धो सकते हैं कपड़े
3

स्विट्ज़रलैंड के सरकारी वेबसाइट ch.ch के मुताबिक, स्विज़रलैंड में आधिकारिक रूप से quiet hours बनाए गए हैं. जैसे दोपहर में 12 से 1 बजे, रात में 8 या 10 बजे से सुबह 6-7 बजे तक. रविवार और सार्वजनिक छुट्टी होने पर पूरे दिन quiet hours होते हैं. यानी अगर आपको अपने लॉन की घास काटनी हो, या वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने हों तो वो आप रविवार को या छुट्टी के दिन नहीं कर सकते हैं. ये सब आपको वीक़डे में ही करना होगा, वो भी quiet hours  चेक करके. फोटो- कैन्वा

4.शोर के खिलाफ पुलिस बुला सकते हैं पड़ोसी

शोर के खिलाफ पुलिस बुला सकते हैं पड़ोसी
4

ch.ch के मुताबिक, अगर आपको अपने पड़ोसी के शोर से परेशानी हो रही है, तो सबसे पहले उनसे बात करें. अगर इसके बाद भी समाधान न निकले तो आप अपने मकान मालिक से इसकी शिकायत कर सकते हैं. अगर आपके पड़ोसी लगातार शोर मचाते हैं तो आप पुलिस को बुला सकते हैं. फोटो- कैन्वा

5.शोर के खिलाफ सख्त हैं स्विटज़रलैंड का सिस्टम

शोर के खिलाफ सख्त हैं स्विटज़रलैंड का सिस्टम
5

स्विट्ज़रलैंड में शांति को प्रकृति की देन माना जाता है. इसे बनाए रखना, वहां के लोग ही नहीं सरकार भी अपनी जिम्मेदारी समझती है. वहां, हॉर्न बजाने को लेकर सख्त नियम हैं. बेहद ज़रूरी होने पर ही हॉर्न बजाया जा सकता है, नहीं तो फाइन लग सकता है. इसी तरह, गाड़ियों को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि उनमें कम से कम आवाज़ हो. स्विट्ज़रलैंड की सरकार मानती है कि शोर का असर नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर पड़ता है. शोर से नागरिकों के स्ट्रेस हॉर्मोन एक्टिव होते हैं जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं. इस वजह से स्विट्ज़रलैंड में शोर को काबू में रखने की कोशिश सरकार के साथ-साथ नागरिक भी करते हैं. फोटो- कैन्वा

Advertisement
Advertisement
Advertisement