वर्ल्ड
राजा राम | May 24, 2025, 10:13 PM IST
1.पांच सबसे खतरनाक और ताकतवर स्पेशल फोर्सेज

दुनिया भर में कुछ चुनिंदा स्पेशल फोर्सेज ऐसी हैं, जिनकी बहादुरी, ताकत और गुप्त अभियानों को अंजाम देने की काबिलियत से दुश्मनों की रूह कांप उठती है. इन फोर्सेज को किसी परिचय की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनका काम ही इनकी पहचान है. जब देश की आम सेना भी असहाय हो जाए, तब इन कमांडो को मोर्चे पर भेजा जाता है. ये ना सिर्फ जमीन, आसमान और पानी में लड़ सकते हैं, बल्कि छिपकर हमला करने में भी माहिर होते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच सबसे खतरनाक और ताकतवर स्पेशल फोर्सेज के बारे में, जिनके नाम से ही दुश्मनों के होश उड़ जाते हैं.
2.यूएस नेवी सील्स

अमेरिकी स्पेशल फोर्स ‘नेवी सील्स’ को दुनिया की सबसे खतरनाक फोर्स माना जाता है. 1962 में स्थापित इस फोर्स ने पानी, जमीन और हवा तीनों क्षेत्रों में ऑपरेशन को अंजाम देने में महारत हासिल की है. ओसामा बिन लादेन को ढेर करने वाले ऑपरेशन ने इनकी ख्याति को और बढ़ा दिया. ये कमांडो शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कठोर ट्रेनिंग से गुजरते हैं.
3.ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में बनाई गई SAS यूनिट को आधुनिक स्पेशल फोर्सेज का जन्मदाता कहा जाता है. इसकी तीन यूनिट्स हैं जो विभिन्न प्रकार के मिशनों को अंजाम देती हैं. SAS को आतंकवाद विरोधी अभियानों और बंधक बचाव मिशनों में विशेष अनुभव हासिल है.
4.मार्कोस

भारतीय नौसेना की स्पेशल फोर्स MARCOS को 'दाढ़ीवाले कमांडो' भी कहा जाता है क्योंकि ये अक्सर नागरिक भेष में रहते हैं. 1987 में स्थापित इस फोर्स ने 26/11 मुंबई हमलों में शानदार बहादुरी दिखाई थी. ये कमांडो पानी के नीचे से लेकर जंगलों तक हर क्षेत्र में लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं.
5.अल्फा ग्रुप

रूसी स्पेशल फोर्स 'अल्फा ग्रुप' दुनिया की सबसे आक्रामक कमांडो यूनिट्स में से एक है. ये खासतौर पर आतंकवाद और बंधक संकटों में ऑपरेशन करते हैं. इनकी ट्रेनिंग इतनी खतरनाक होती है कि इन्हें 'क्रूरता की मिसाल' भी कहा जाता है.
(सांकेतिक तस्वीर)
6.सेयरेत मटकल

इजरायल की यह स्पेशल यूनिट मुख्यतः गुप्त ऑपरेशन्स और इंटेलिजेंस मिशनों के लिए जानी जाती है. 1957 में बनाई गई इस यूनिट ने कई हाई-प्रोफाइल रेस्क्यू ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इसे SAS के मॉडल पर डिजाइन किया गया था और यह आज इजरायल की सबसे भरोसेमंद यूनिट्स में गिनी जाती है.
(सांकेतिक तस्वीर)