Advertisement

Oil Crisis: पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालात, बांग्लादेश ने खोजा जुगाड़, जान लें भारत में क्या है स्थिति

ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई जारी है. इस लड़ाई की जद में मिडिल ईस्ट के कई देश आए हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और इसका सीधा असर कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ा है. दुनिया के कई देशों पर तेल संकट का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच भारत और एशिया के अन्य देशों ने तेल संकट से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है.

Kusum Lata | Mar 10, 2026, 07:28 PM IST

1.Bangladesh Restricts Fuel buying to 2 litres

Bangladesh Restricts Fuel buying to 2 litres
1

बांग्लादेश ने दोपहिया के फुल टैंक पर लगाया बैन

बांग्लादेश अपनी ज़रूरत का 95 प्रतिशत तेल और गैस आयात करता है. बांग्लादेश ने फिलहाल तेल और गैस की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, हालांकि राशनिंग शुरू कर दी है. वहां की तेल कंपनी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियम लागू कर दिए हैं. मोटरसाइकिल चलाने वाले एक बार में अधिकतम दो लीटर पेट्रोल ही डलवा सकते हैं. फोटो- Canva

Advertisement

2.Pakistan Implements Strict regulation to cut fuel consumption

Pakistan Implements Strict regulation to cut fuel consumption
2

Pakistan में तेल की कीमतें बढ़ीं, सख्त नियम लागू

तेल की किल्लत झेल रहे पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को करीब 55 PKR (भारतीय करेंसी में लगभग 18 रुपये) की बढ़ोतरी की. यह पाकिस्तान के इतिहास में तेल की कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. वहां पेट्रोल 321 PKR प्रति लीटर और डीज़ल 335 PKR प्रति लीटर बिक रहा है. फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के मकसद से पाकिस्तान की सरकार ने दो सप्ताह के लिए स्कूल बंद करने और दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस रखवाने का फैसला किया गया है. इतना ही नहीं, सरकारी विभागों में अगले दो महीने तक फ्यूल अलाउंस में 50 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया गया है. फोटो- Canva

3.Sri Lanka hikes Fuel prices

Sri Lanka hikes Fuel prices
3

Sri Lanka में तेल की कीमतों में भारी उछाल

श्रीलंका में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर वहां की आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. श्रीलंका में डीजल की कीमतों में 22 से 24 श्रीलंकन रुपये (6 से 7 भारतीय रुपये) की बढ़ोतरी की गई है. इसी तरह पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 भारतीय रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. श्रीलंका में केरोसीन की कीमतों में भी 13 श्रीलंकन रुपये की बढ़ोतरी की गई है.  फोटो- Canva

4.Philippines Implemets 4 day work week

Philippines Implemets 4 day work week
4

Philippines ने लागू किया 4 दिन का वर्क वीक

फ्यूल कंजम्प्शन को रोकने के मकसद से फिलीपींस ने 4 दिन का वर्क वीक शुरू किया है. यानी हफ्ते में चार दिन काम होगा और तीन दिन छुट्टी रहेगी. इसके साथ ही फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सभी सरकारी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वो बिजली का इस्तेमाल 10 से 20 प्रतिशत तक कम करें. फोटो- Canva

5.India has enough supply for 74 days

India has enough supply for 74 days
5

भारत में क्या कदम उठाए गए हैं

भारत सरकार की तरफ से 9 मार्च, 2026 को संसद में कहा गया कि भारत के पास कुल 74 दिन का तेल का स्टॉक उपलब्ध है. इसके साथ ही सरकार की तरफ से कहा गया है कि LPG का पर्याप्त स्टॉक भारत में है. हालांकि, सरकार ने 7 मार्च को घरेलू LPG सिलिंडरों की कीमत बढ़ा दी है, कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जमाखोरी रोकने के मकसद से सरकार ने दो सिलिंडर बुकिंग के बीच के समय को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. सरकार ने LPG     Supply सुनिश्चित करने के लिए एसेंशियल कमोडिटी एक्ट भी लागू कर दिया है. तेल की कीमतों को लेकर सरकार से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी. फोटो- कैन्वा

Advertisement
Advertisement
Advertisement