Advertisement

Israel-America से युद्ध के बाद अब Iran के पास कितनी मिसाइलें बची? खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच 40 दिनों तक युद्ध चला और अब अच्छी खबर ये है कि तीनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. लेकिन पूरी तरह से खतरा टला नहीं है और आगे कुछ भी हो सकते हैं. लेकिन आज आपको बताएंगे कि इस युद्ध के बाद ईरान के पास कितनी मिसाइलें बची हुई हैं. खुफिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है.

मोहम्मद साबिर | Apr 10, 2026, 05:18 PM IST

1.ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच हुई सीजफायर

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच हुई सीजफायर
1

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच 40 दिनों तक युद्ध चला है. लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि देशों के बीच सीजफायर हो गया है. दो हफ्ते की सीजफायर को पाकिस्तान ने सुनिश्चित करवाया है. इसके अलावा चीन और मिस्र भी ने भी अहम भुमिका निभाई. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने ये साफ किया है कि सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा. 
 

Advertisement

2.ईरान ने इस युद्ध में कितनी मिसाइलें दागी?

ईरान ने इस युद्ध में कितनी मिसाइलें दागी?
2

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इजरायल पर 650 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. वहीं कुछ अनुमानों के अनुसार ये संख्या 1200 से ज्यादा भी हो सकती है. हालांकि इसको लेकर सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं.

3.ईरान के पास अब कितनी मिसाइलें बची?

ईरान के पास अब कितनी मिसाइलें बची?
3

खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 दिन के युद्ध के बाद ईरान के पास अब 1000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें बची हुई हैं. इजरायली थिंक टैंक अल्मा रिसर्च सेंटर के अनुसार, जंग के शुरुआत में ईरान के पास 2,500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें थीं. हालांकि खुफिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि इसको लेकर सटीक संख्या सामने नहीं आई है. लेकिन अनुमानित, युद्ध के बाद अब ईरान के पास एक हजार से अधिक मिसाइलें ही बची हुई हैं. प्रेसटीवी में छपी खबर के अनुसार, ब्राजील स्थित एक स्वतंत्र सैन्य मामलों के विश्लेषक के अनुमान के अनुसार, ईरान के पास 17,000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. हालांकि इंटरनेट पर इसको लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. लेकिन अभी तक सटीक आंकडे़ सामने नहीं आए हैं. 
 

4.ईरान की Strait of Hormuz पर पकड़ मजबूत

ईरान की Strait of Hormuz पर पकड़ मजबूत
4

इजरायल-अमेरिका युद्ध के बाद ईरान ने Strait of Hormuz पर अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है. Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम रास्ता है, जहां से 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई के लिए गुजरती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, लेकिन अब ईरान वहां से निकलने वाले जहाजों पर अपनी शर्तें तय करेगा और उस रास्ते पर वसूली भी करेगा. 
 

5.जंग में किसका हुआ ज्यादा नुकसान?

जंग में किसका हुआ ज्यादा नुकसान?
5

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध में सभी देशों का नुकसान हुआ है. इसके अलावा यूएई, सऊदी, कतर और कुवैत जैसे खाड़ी देशों को भी भारी नुकसान हुआ है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement