Advertisement

क्या दोहराने वाला है कोरोना जैसा खतरा? आइसोलेशन में 200 से ज्यादा लोग, जानिये रूस की लैब से 'लीक' VIRUS कितना घातक

Russian Plague News: जिस हॉस्पिटल में लैब कर्मचारी का इलाज हुआ था, वहां की इनपेशेंट फैसिलिटी को क्वारंटाइन कर दिया गया है और कई डिपार्टमेंट ने मरीजों को डिस्चार्ज या एडमिट करना बंद कर दिया है. आसपास के इलाके के दूसरे हॉस्पिटल भी बंद कर दिए गए हैं.

Parinay Kumar | Oct 05, 2026, 06:47 PM IST

1.आइसोलेशन में 200 से ज्यादा लोग

आइसोलेशन में 200 से ज्यादा लोग
1

Russian Plague News: रूस की लैब से वायरस लीक होने की खबरें जैसे ही बाहर आईं लोगों को कोविड महामारी की याद दिला गई. प्लेग और दूसरी संक्रामक बीमारियों पर रिसर्च करने वाले रूस के एक इंस्टीट्यूट में महिला कर्मचारी की अज्ञात बीमारी से मौत के बाद उसके संपर्क में 200 से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इर्कुत्स्क रिसर्च एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट' साइबेरिया के शेलेखोव शहर में है.

Advertisement

2.आसपास के सभी अस्पताल बंद!

आसपास के सभी अस्पताल बंद!
2

पूर्वी रूस के शेलेखोव्स्की जिले के मेयर मैक्सिम मोदीन ने बताया, इलाके के अधिकारी 'एंटी-एपिडेमिक उपायों को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं. CNN ने मोदीन के हवाले से बताया कि जिस हॉस्पिटल में लैब कर्मचारी का इलाज हुआ था, वहां की इनपेशेंट फैसिलिटी को क्वारंटाइन कर दिया गया है और कई डिपार्टमेंट ने मरीजों को डिस्चार्ज या एडमिट करना बंद कर दिया है. आसपास के इलाके के दूसरे हॉस्पिटल भी बंद कर दिए गए हैं. 

3.कैसे हुई महिला कर्मी मौत?

कैसे हुई महिला कर्मी मौत?
3

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, 25 सितंबर को 'इर्कुत्स्क रिसर्च एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट' की लैब में एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी. इसके बाद 29 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर महिला कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया. इलाज के दौरान 1 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई.

4.लोगों को मास्क पहनने की सलाह

लोगों को मास्क पहनने की सलाह
4

रूस की न्यूज एजेंसी 'TASS' की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की संक्रमण नियंत्रण एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर (Rospotrebnadzor) मामले की जांच और स्थिति पर निगरानी रख रही है. लैब के पास मौजूद एक एल्युमिनियम फैक्ट्री ने कर्मचारियों को मास्क पहनने को कहा है. रूस के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गेन्नादी ओनिशेंको ने कहा कि अगर प्लेग की पुष्टि भी होती है तो इसके बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा नहीं है.

5.क्रेमलिन की लोगों से अपील

क्रेमलिन की लोगों से अपील
5

क्रेमलिन की तरफ लोगों से अपील की गई है कि केवल आधिकारिक एजेंसी से आने वाली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, 'अफवाहों और अटकलों को सुनने के बजाय रोस्पोट्रेबनादज़ोर (Rospotrebnadzor) के आधिकारिक बयानों पर भरोसा करना चाहिए.'

6.क्या कोविड जैसी बीमारी फैलने की है आशंका?

क्या कोविड जैसी बीमारी फैलने की है आशंका?
6

वैक्सीन और संक्रामक रोग संगठन की वायरोलॉजिस्ट एंजेला रासमुसेन के हवाले से 'CNN' ने बताया कि 'न्यूमोनिक प्लेग' जानलेवा है, लेकिन यह बहुत आसानी से नहीं फैलता है. बीमार पड़ने के लिए किसी व्यक्ति को वायरस की भारी मात्रा के संपर्क में आना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि इस लिहाज से यह कोविड जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों से अलग है. WHO के मुताबिक, प्लेग गंभीर बीमारी हो सकती है, लेकिन इसका इलाज संभव है. 

7.क्या था टेस्ट ट्यूब में?

क्या था टेस्ट ट्यूब में?
7

अब तक हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि टेस्ट ट्यूब में किस तरह का जैविक नमूना था. हालांकि कुछ रिपोर्ट में इसे प्लेग से जुड़े नमूने से जोड़ा गया है. रूस की स्वास्थ्य एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने लैब में किसी टेस्ट ट्यूब के टूटने से साफ इनकार किया है.  
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement