Advertisement

जुल्फिकार भुट्टो, सद्दाम हुसैन, चार्ल्स टेलर... शेख हसीना से पहले इन 5 देशों के PM-राष्ट्रपति को हो चुकी है फांसी की सजा

Sheikh hasina death sentence: दुनिया के इतिहास में यह पहली बार नहीं है, जब शेख हसीना जैसी बड़ी नेता को फांसी की सजा सुनाई गई हो. इससे पहले कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों को फांसी पर लटकाया जा चुका है.

रईश खान | Nov 17, 2025, 05:09 PM IST

1.बांग्लादेश ICT ने सुनाया फैसला

बांग्लादेश ICT ने सुनाया फैसला
1

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh hasina death sentence) को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने शेख हसीना को 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी पाया है.

Advertisement

2.फांसी की सजा पर क्या बोलीं शेख हसीना?

फांसी की सजा पर क्या बोलीं शेख हसीना?
2

जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पांच में से 2 मामलों में फांसी की सजा सुनाई है. जबकि एक मामले में आजीवन कारावास की सजा का फैसला सुनाया है. हालांकि, शेख हसीना ने इन फैसले को पक्षपातपूर्ण, राजनीति से प्रेरित और अवैध करार दिया.

3.इन ताकतवर नेताओं को फांसी पर लटकाया गया

इन ताकतवर नेताओं को फांसी पर लटकाया गया
3

हालांकि, दुनिया के इतिहास में यह पहली बार नहीं है, जब किसी इतनी बड़ी नेता को फांसी की सजा सुनाई गई हो. इससे पहले कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों को फांसी पर लटकाया जा चुका है.

4.पाकिस्तान

पाकिस्तान
4

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को 4 अप्रैल 1979 में रावलपिंडी में फांसी दी गई थी. यह फैसला भी राजनीतिक से प्रेरित था. जनरल जिया-उल-हक ने उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया और अहमद रजा कासुरी की हत्या के लिए मौत की सजा दिलवाई. भुट्टो पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने 1974 में अपने राजनीतिक विरोधी कासुरी की हत्या के लिए आदेश दिया था.

5.इराक

इराक
5

इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 5 नवंबर 2006 में फांसी पर लटकाया गया. इराक की उच्च न्यायालय ने 1982 में 148 शिया मुसलमानों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था. सद्दाम हुसैन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने अपने राजनीतिक विरोधियों के खत्म कराने के लिए यह नरसंहार कराया. लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि ये आरोप बेबुनियाद थे. अमेरिका के इशारे पर यह सब हुआ.

6.रोमानिया

रोमानिया
6

इस लिस्ट में अगला नाम तीसरा नाम रोमानिया के पूर्व राष्ट्रपति निकोलाई चाउसेस्कु (Nicolae Ceaușescu) का है. जिन्हें 21 दिसंबर 1989 को देश में फैले विद्रोह के लिए दोषी ठहराया गया और जनसंहार, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में उनको मौत की सजा सुनाई गई. कोर्ट के फैसले के कुछ देर बाद उनको गोली मारकर मौत की सजा दी गई.

7.लाइबेरिया

लाइबेरिया
7

लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को 2012 में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया. टेलर को मौत की सजा के तौर पर 50 साल जेल की सजा सुनाई गई.

8.अफगानिस्तान

अफगानिस्तान
8

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्लाह को 1996 में फांसी की सजा दी गई. तालिबान ने उनको सार्वजिनक रूप से फांसी के फंदे पर लटका दिया. यह अफगानिस्तान इतिहास का सबसे क्रू और भयावह फैसला था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement