वर्ल्ड
राजा राम | Jun 22, 2025, 03:37 PM IST
1.अमेरिका का घातक हथियार

मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब और भी खतरनाक मोड़ ले चुका है. अमेरिका ने इस जंग में एंट्री लेते हुए ईरान पर जबरदस्त हमला बोला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हमले में अमेरिका ने अपने घातक हथियार टॉमहॉक मिसाइल का इस्तेमाल किया है. यह वही मिसाइल है जिसे मिसाइलों का बिग ब्रदर कहा जाता है. टॉमहॉक की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी तुलना भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल से की जाती है.
2.ईरान में मचाया तबाही का तांडव

अमेरिका ने 30 टॉमहॉक मिसाइलें दागकर ईरान में बड़ा सैन्य हमला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मिसाइलें 400 मील दूर मौजूद अमेरिकी सबमरीन से लॉन्च की गईं. इसके साथ ही अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों का भी इस्तेमाल किया, जिसने ईरान की कई सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
3.टॉमहॉक की खासियत

टॉमहॉक एक लॉन्ग रेंज सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज और सटीकता बेहद खतरनाक है. आपको बता दें यह 1000 पाउंड वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और इसकी लंबाई लगभग 18.3 फीट होती है. टॉमहॉक की सबसे बड़ी खासियत है कि यह दुश्मन की हवाई सुरक्षा प्रणाली को चकमा देने में माहिर है.
4.क्यों कहा जाता है 'अमेरिकी ब्रह्मोस'

टॉमहॉक और ब्रह्मोस में कई समानताएं हैं. जैसे ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान में मौजूद चीनी एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा देकर निशाना बनाया था, ठीक वैसे ही टॉमहॉक भी दुश्मन की सुरक्षा प्रणाली को पार कर जाता है. दोनों मिसाइलें जमीन, वॉरशिप और सबमरीन से लॉन्च की जा सकती हैं.
5.परमाणु हमला करने में सक्षम

जहां ब्रह्मोस फिलहाल पारंपरिक हथियारों तक सीमित है, वहीं टॉमहॉक मिसाइल परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है. यही वजह है कि इसे 'मिसाइलों का बिग ब्रदर' कहा जाता है. इसकी मारक क्षमता और बहुउपयोगिता इसे एक अत्यंत खतरनाक हथियार बनाती है.
6.1991 से है युद्ध का हिस्सा

अमेरिका ने टॉमहॉक का इस्तेमाल पहली बार 1991 के खाड़ी युद्ध में किया था. तब से लेकर लगातार यह मिसाइल हर बड़े अमेरिकी सैन्य अभियान का हिस्सा रही है. हाल ही में इसने हूती विद्रोहियों के खिलाफ भी करारा प्रहार किया था.