Advertisement

Zakir Naik: 'गोमांस पर प्रतिबंध एक राजनीतिक मुद्दा', पाक की गोद में बैठे जाकिर नाइक ने भारत और बीफ बैन पर क्या कहा

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा. इस दौरन उसका रेड कार्पेट स्वागत हुआ.

Latest News
Zakir Naik: 'गोमांस पर प्रतिबंध एक राजनीतिक मुद्दा', पाक की गोद में बैठे जाकिर नाइक ने भारत और बीफ बैन पर क्या कहा
Add DNA as a Preferred Source

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक और भगोड़ा जाकिर नाइक सोमवार को पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर इस्लामाबाद पहुंचा. भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े जाकिर नाइक का पाकिस्तान ने रेड कार्पेट स्वागत किया गया. इस दौरान कई नाइक ने कई मंत्रियों से मुलाकात भी की. वो वहां पाकिस्तान के शहरों में इस्लामिक उपदेश देने वाला है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाइक भारत के कई राज्यों में गोमांस पर बैन को लेकर सवाल पूछा गया.  

इस्लाम में गोमांस खाना फर्ज नहीं 
पाकिस्तान से जाकिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जिओ टीवी के पत्रकार इरफान सिद्दीकी के साथ नजर आए. इस दौरान उनसे पूछा गया कि भारत के कई राज्यों में गोमांस पर प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे में मुसमलानों को इसका सम्मान करना चाहिए? इस सवाल पर नाइक ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक, गोमांस खाना फर्ज नहीं है इसलिए अगर गोमांस खाने पर प्रतिबंध का कोई कानून बनाया गया है तो उसका सम्मान होना चाहिए. 


ये भी पढ़ें-Maharashtra: स्कूल में मिलने वाला मिड डे मील बच्चों के लिए बना जहर, तबियत बिगड़ने से 38 छात्र अस्पताल में भर्ती  


एक उदाहरण देते हुए नाइक ने समझाया कि अगर कोई मुल्क नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाता है, तो आप इस कानून को मत मानिए. क्योंकि नमाज पढ़ना इस्लाम में फर्ज है. लेकिन गाय का गोश्त खाने का कोई उर्ज नहीं है, इसलिए इसे मानना चाहिए. जाकिर ने गोमांस खाने को लेकर अपनी राय बताते हुए कहा, 'गोमांस पर प्रतिबंध एक राजनीतिक मुद्दा है, क्योंकि इसे हिंदू भी खाते हैं. वो नॉनवेज भी खाते हैं, मटन भी खाते हैं, बीफ (गौमांस) भी खाते हैं. उनकी किताबों में लिखा हुआ है.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement