Advertisement

महिलाओं में लगी होड़, कई औरतों ने किया प्रिंस हैरी की वर्जिनिटी खत्म करने का दावा

Prince Harry Book: प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में अपने पहले सेक्स के बारे में विस्तार से लिखा है लेकिन अब इस पर भी विवाद हो रहा है.

महिलाओं में लगी होड़, कई औरतों ने किया प्रिंस हैरी की वर्जिनिटी खत्म करने का दावा

Prince Harry

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस हैरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इस चर्चा की सबसे बड़ी वजह है उनकी किताब जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में लिखा है. प्रैंस हैरी की किताब 'स्पेयर' में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जो अब विवाद का कारण बनते जा रहे हैं. ऐसा ही एक खुलासा करते हुए प्रिंस हैरी ने लिखा है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी. अब ऐसी कई महिलाएं सामने आ रही हैं जिनका कहना है कि प्रिंस हैरी ने सबसे पहले उनके साथ सेक्स किया था.

अब 40 साल की साशा वालपोल सामने आई हैं. साशा ने दावा किया है कि प्रिंस हैरी ने अपनी वर्जिनिटी साशा के साथ ही लूज की थीय एक और महिला का कहना है कि प्रिंस हैरी ने सबसे पहले उसके साथ सेक्स किया था. हालांकि, उस महिला का कहना है कि प्रिंस हैरी ने इस कहानी को सार्वजनिक करके उसका जीना दुश्वार कर दिया है.

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को किस करते हुए महिला टीचर का फोटो वायरल, स्कूल ने किया बर्खास्त

फर्स्ट सेक्स को लिखा 'इनग्लोरियस एपिसोड'
प्रिंस हैरी ने अपने पहले सेक्स को काफी शर्म भरा और कुछ पलों में ही खत्म हो जाने वाला लिखा है. उन्होंने लिखा है कि एक उम्रदराज महिला ने एक पब के पीछे घास के मैदान पर उनके साथ सेक्स किया. प्रिंस हैरी ने अपने पहले सेक्स को 'इनग्लोरियस एपिसोड' कहा है.

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रैंड को नहीं लाता था घर, मां को लगा बीमार है बेटा, पहुंचा दिया अस्पताल

यह कहानी यहीं तक सीमित नहीं है. साल 2018 में डेली मेल की एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक बुजुर्ग महिला को कहा गया था कि वह प्रिंस हैरी को सेक्स के बारे में जानकारी दे. 87 साल की अमांडा बैरी ने दावा किया था कि इस काम के लिए उन्हें चुना गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement