Advertisement

अमेरिका से 'सीक्रेट' डील के बाद जासूस Julian Assange की रिहाई, 5 साल से जेल में थे बंद

असांजे जूलियन को अमेरिकी दस्तावेज वेबसाइट पर लीक करने के मामले में अमेरिकी कोर्ट ने रिहा कर दिया है. वो 5 साल से ब्रिटेन की जेल में बंद थे. जानिए क्या था पूरा मामला-

Latest News
अमेरिका से 'सीक्रेट' डील के बाद जासूस Julian Assange की रिहाई, 5 साल से जेल में थे बंद
Add DNA as a Preferred Source

पिछले 5 सालों से ब्रिटेन की जेल में बंद Wikileaks वेबसाइट के संस्‍थापक जूलियन असांजे को बड़ी राहत मिली है. उन्हें अमेरिका के साथ हुई एक डील के तरह रिहा कर दिया गया है. जूलियन असांजे रिहाई के बाद अब अपने वतन 
ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं. 

कोर्ट ने स्वीकार की दोष याचिका
दरअसल जूलियन असांजे को साइपन की एक अमेरिकी कोर्ट में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट में जूलियन असांजे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद मुख्य अमेरिकी जिला न्यायाधीश रमोना वी. मैंग्लोना ने उनकी दोष याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा कर दिया. कोर्ट ने कहा कि वह ब्रिटिश जेल में पहले ही इसकी सजा काट चुके हैं.


ये भी पढ़े- कनाडा उपचुनाव में हार के बाद जस्टिन ट्रूडो से इस्तीफे की मांग, क्या है अब उनका सियासी भविष्य


जानिए क्या है मामला
साल 2010 में असांजे ने अमेरिकी सरकार के 70 हजार से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज अपनी वेबसाइट विकीलीक्स (wikileaks) पर जारी कर दिए थे. इसी मामले को लेकर वह पिछले 5 सालों से ब्रिटेन की जेल में बंद थे. असांजे की पत्नी ने रिहाई के बाद एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,  "जूलियन को आजादी पिछले पांच साल की जेल काटने के बाद आजादी मिली है."

असांजे ने आदालत से कहा 
असांजे जूलियन ने अदालत से कहा कि 'एक पत्रकार के रूप में काम करते हुए मैंने अपने स्रोत को ऐसी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसे वर्गीकृत या गोपनीय कहा जाता था, ताकि उस जानकारी को प्रकाशित किया जा सके' और 3 घंटे की सुनवाई के दौरान असांजे ने गोपनीय अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेजों को प्राप्त करने और उनका प्रसार करने की साजिश रचने के एक आपराधिक मामले में खुद को दोषी माना. इसके बाद उन्हें कोर्ट द्वारा इस मामले पर रिहाई दे दी गई. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement