Advertisement

महिला सांसद पलवाशा मोहम्मद जई कौन हैं, जिन्होंने कहा- 'अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी'

पाकिस्तान की एक सासंद का भड़काऊ सामने आया है, जिसमें वे दावा कर रही हैं कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना लगाएगी. यह विवादित बयान देने वाली सांसद का नाम पलवाशा मोहम्मद जई खान है.

Latest News
महिला सांसद पलवाशा मोहम्मद जई कौन हैं, जिन्होंने कहा- 'अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी'
Add DNA as a Preferred Source

Palwasha Mohammad Zai Khan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमल के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है. भारत ने आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच पड़ोसी मुल्क की एक सासंद का भड़काऊ सामने आया है, जिसमें वे दावा कर रही हैं कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना लगाएगी. 

यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब दोनों ही देशों के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर तनातनी चल रही है. भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक एक्शन ले रहा है. इसी कड़ी में बीते 30 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे. भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई तक पाकिस्तान की सभी कॉमर्शियल और मिलिट्री फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है. उनकी कोई भी फ्लाइट भारत की एयरस्पेस सीमा में नहीं उड़ेगी.

कौन हैं पलवाशा मोहम्मद जई खान

भड़काऊ बयान देने वाली पलवाशा मोहम्मद जई खान पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से पंजाब सीट से सांसद हैं.  पलवाशा मार्च 2021 से ही पाकिस्तान के उच्च सदन की सदस्य हैं. वे सिंध प्रांत की महिला आरक्षित सीट से आती हैं. इसके अलावा वे साल 2018 से लेकर 2013 तक नेशनल असेंबली की सदस्य भी रही हैं. पलवाशा खान, राजनीतिज्ञ और व्यवसायी फोजिया बेहराम की भतीजी भी हैं, जो 1998-90 के आम चुनावों में पंजाब विधानसभा में निर्वाचित एकमात्र महिला सदस्य थीं.


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और बड़ा एक्शन, 23 मई तक अपना एयरस्पेस किया बंद


 

क्या था विवादित बयान

सांसद पलवाशा का यह भाषण 29 अप्रैल को पाकिस्तान के उच्च सदन में दिया गया, जहां उन्होंने कहा, 'अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवानों की तरफ से रखी जाएगी और पहली अजान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे.' आगे उन्होंने कहा था कि हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. पकिस्तानी सांसद ने यह भी दावा किया था कि सेना में शामिल सिख पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि यह उनके लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, 'यदि वे पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके लिए गुरु नानक की भूमि है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement