Advertisement

US: कौन हैं जॉर्ज सोरोस, जिन्हे लेकर भारत में चल रहा विवाद, बाइडेन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

George Soros: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक विशेष समारो में 19 प्रमुख हस्तियों को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है. वहीं इसमें एक नाम ऐसा भी जिसे लेकर भारत में आरोप लगाए गए हैं. 

Latest News
US: कौन हैं जॉर्ज सोरोस, जिन्हे लेकर भारत में चल रहा विवाद, बाइडेन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Add DNA as a Preferred Source

US News: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान 19 प्रमुख हस्तियों को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है. यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों, सुरक्षा, वैश्विक शांति या सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

सम्मानित हस्तियों की सूची 
इस वर्ष सम्मान पाने वालों में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन, अभिनेता माइकल जे फॉक्स, बास्केटबॉल खिलाड़ी इरविन मैजिक जॉनसन और ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक जॉर्ज सोरोस प्रमुख हैं. जॉर्ज सोरोस की ओर से उनके बेटे एलेक्स सोरोस ने पुरस्कार स्वीकार किया.

मरणोपरांत सम्मानित किए गए नेता
इस सूची में मरणोपरांत सम्मान पाने वाले नेताओं में पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर, मिसिसिपी फ्रीडम डेमोक्रेटिक पार्टी के संस्थापक फैनी लू हैमर, पूर्व गवर्नर जॉर्ज रोमनी का नाम शामिल है. इस सम्मान की सूची में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का नाम भी था. हालांकि, वह व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके. इसके अलावा स्पेनिश-अमेरिकी पाक कला विशेषज्ञ जोस एंड्रेस और एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर जैसी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.


ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के फैसले पर देवेंद्र फडणवीस ने लगाई रोक, अब महाराष्ट्र में होगा खेला?


 

बाइडेन ने जताया आभार
सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने सभी विजेताओं की सराहना करते हुए कहा, इन व्यक्तियों ने अमेरिका और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है. उनका योगदान हमारे मूल्यों और उद्देश्य को परिभाषित करता है. गौरतलब है कि जॉर्ज सोरोस का नाम भारत में विवादों में रहा है. उन पर भारत की सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष को फंडिंग करने का आरोप लगाया गया है. इस मुद्दे पर भारतीय संसद में भी कई बार बहस हो चुकी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement