Advertisement

US: व्हाइट हाउस में गूंजा ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’, तीखे गोलगप्पों ने लूटी महफिल

US: अमेरिका के व्हाइट हाउस में जब भारतीय देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahan Se Achha) की धुन बजाई गई तो सभी भारतीय गौरवान्वित हो उठे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

US: व्हाइट हाउस में गूंजा ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’, तीखे गोलगप्पों ने लूटी महफिल
Add DNA as a Preferred Source

भारत का फेमस गोलगप्पा अब केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी फेमस हो गया है. तीखे चटपटे गोलगप्पे को अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस के प्रमुख व्यंजनों में शामिल कर लिया गया है. साथ ही व्हाइट हाउस में आयोजित मरीन बैंड ने सोमवार को एशियाई अमेरिकियों के सामने मुहम्मद इकबाल (Muhammad Iqbal) का मशहूर भारतीय देशभक्ति गीत “सारे जहां से अच्छा” (Saare Jahan Se Achha) बजाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिका में भारत का परचम बुलंद होते इस वीडियो को देख सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 

व्हाइट हाउस में चल रहा था कार्यक्रम
दरअसल, एशियाई अमेरिकी व्हाइट हाउस (White House) में ‘एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाई एंड पेसिफिक आइलेंडर’ (एएएनएचपीआई) ‘विरासत माह’ का जश्न मनाने के लिए एक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ इकट्ठा हुए थे. इसी कार्यक्रम के दौरान भारतीय अमेरिकियों के अनुरोध पर मरीन बैंड ने दो बार “सारे जहां से अच्छा” गीत बजाया. इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारतीयों को भी बुलाया गया था. 

भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता ने किया ट्वीट
अजय जैन भुतोरिया ने इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. ये वीडियो अमेरिका के साथ- साथ भारत में भी जमकर वायरल हो रहा है. भारतीय लोग इस वीडियो को देखकर गौरान्वित महसूस कर रहे है. अजय जैन भुतोरिया भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता है. अजय जैन भुतोरिया ट्वीटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा VP हैरिस के साथ आयोजित व्हाइट हाउस AANHPI हेरिटेज सेलिब्रेशन में 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाना सुनकर रोमांचित हूं. पानीपुरी और खोया व्यंजन भी परोसा गया. अमेरिका-भारत के रिश्ते मजबूत हुए.'

Thrilled to hear Saare Jahan Se accha Hindustan Hamara played at WHite House AANHPI heritage celebration hosted by President @JoeBiden with VP Harris @VP . Paanipuri and Khoya dish was also served .stronger US India relationship . @PMOIndia @narendramodi @DrSJaishankar @AmitShah pic.twitter.com/1M5lViwbF2

व्हाइट हाउस में गूंजा ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’
उन्होंने कहा कि ‘व्हाइट हाउस के एएएनएचपीआई विरासत माह के उपलक्ष्य में रोज गार्डन में आयोजित किया गया समारोह एकदम अद्भुत था. सबसे अच्छी बात यह रही कि जैसे ही मैं व्हाइट हाउस में गया संगीतकारों ने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गीत की धुन बजाकर मेरा स्वागत किया.

इससे पहले पीएम मोदी के लिए बजी थी ये धुन
एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब व्हाइट हाउस में भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गीत बजाया गया. आखिरी बार पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान ऐसा किया गया था. मरीन बैंड ने बताया कि उसने राजकीय दौरे से पहले इसका अभ्यास किया था. 

यह भी पढ़े- कराची में फूड कार्ट लगाता है ये हिंदू परिवार, Viral हुईं पाकिस्तान की 'वड़ा पाव' गर्ल कविता दीदी- VIDEO

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement