Advertisement

भारत कब आएंगे तारिक रहमान? बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय बोला- 'कई हफ्तों से...'

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाहिदुल करीम ने बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर भारत और बांग्लादेश के अधिकारी कई हफ्तों से सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. फरवरी में पदभार संभालने के बाद रहमान की भारत की यह पहली यात्रा होगी.

Latest News
भारत कब आएंगे तारिक रहमान? बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय बोला- 'कई हफ्तों से...'

तारिक रहमान कब आएंगे भारत? (फोटो- AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर बांग्लादेश विदेश मंत्रालय का बयान आया है.
  • शेख हसीना के 5 अगस्त को दिए गए भाषण के बाद राजनयिक तनाव हो गया था.
  • बांग्लादेश ने भारत से पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यार्पण की मांग की है. 
  • भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी की तारिक रहमान से बात के बाद बातचीत फिर शुरू हुई है. 

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के बाद तारिक रहमान ने अब तक भारत का दौरा नहीं किया है. बांग्लादेश की सत्ता संभालने के बाद अकसर प्रधानमंत्री भारत का दौरा करते रहे हैं, लेकिन तारिक रहमान पहले विदेश दौरे के तौर पर जून में मलेशिया गए थे और उसके बाद वहीं से चीन निकल गए थे. भारत के साथ उनके दौरे को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक तारीख फाइनल नहीं हो पाई है. अब इस पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है. 
 
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाहिदुल करीम ने रविवार (16 अगस्त) को बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर भारत और बांग्लादेश के अधिकारी कई हफ्तों से सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. फरवरी में पदभार संभालने के बाद रहमान की भारत की यह पहली यात्रा होगी और इस यात्रा को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं. ढाका ने इस बात पर जोर दिया कि 5 अगस्त को दिल्ली में मौजूद शेख हसीना के भाषण के बाद राजनयिक तनावों की वजह से अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 

शाहिदुल करीम ने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा की संभावना पर बांग्लादेश और भारत के अधिकारी कई हफ्तों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. हालांकि, 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना की ओर से भाषण दिए जाने के बाद यह प्रक्रिया बाधित हो गई. शेख हसीना को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है. हमने इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.'

शेख हसीना का प्रत्यार्पण करने की मांग

ढाका ने औपचारिक रूप से भारतीय अधिकारियों से बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल (ICT) द्वारा दोषी ठहराई गई शेख हसीना से जुड़े लंबित प्रत्यर्पण अनुरोधों पर कार्रवाई करने और द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत शहीद शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को सौंपने की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 2024 में सत्ता से बेदखल किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाता क्लब द्वारा आयोजित हसीना के वर्चुअल संवाद से इस यात्रा से संबंधित बातचीत प्रभावित हुई. हालांकि MEA ने क्लीयर कर दिया था कि प्रेस कार्यक्रम एक प्राइवेट मीडिया संस्था द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें सरकार का कोई समर्थन या भागीदारी नहीं थी. विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित किया गया और नई दिल्ली वहां व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है. 

भारतीय हाई कमिश्नर ने PM तारिक रहमान से की थी मुलाकात 

बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच नई दिल्ली में हुई हालिया बातचीत के बाद हाई लेवल बातचीत जारी है. यह बातचीत त्रिवेदी और ढाका में प्रधानमंत्री रहमान से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए हुई मुलाकात के तुरंत बाद हुई है. त्रिवेदी ने पीएम मोदी की ओर से तारिक रहमान को शुभकामनाएं दीं और बांग्लादेश प्रशासन और उसके नागरिकों के साथ सकारात्मक, रचनात्मक तरीके से सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई.

ये भी पढ़ें- 'अगर भारत ने Su-57 खरीदा तो...', 5वीं पीढ़ी के रूसी फाइटर जेट के ऑफर पर पूर्व IAF चीफ की वॉर्निंग!

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement