Advertisement

American President Security: बाइडेन की सुरक्षा में सेंध, घर के ऊपर अचानक आ गया प्लेन

American President Biden को शनिवार को उस समय उनके सुरक्षा कर्मियों ने आपात हालातों में 'सेफ होम' पहुंचाया जब एक विमान ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया.

American President Security: बाइडेन की सुरक्षा में सेंध, घर के ऊपर अचानक आ गया प्लेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन को आपात स्थित के सामना करना पडा, जब एक विमान ने रेहोबोथ बीच में स्थित उनके वेकेशन होम के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया.

इस घटना की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति (American President Joe Biden) के सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया, उन्होंने तुरंत राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को एक सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.

पढ़ें- युद्ध में मदद के लिए रूस का तेल खरीदकर बेच रहा भारत? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया तगड़ा जवाब

व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को कोई खतरा नहीं है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उठाए गए कदम ऐहतियाती हैं. स्थिति के आकलन के बाद बाइडेन और उनकी पत्नी जिल को रेहोबोथ बीच पर स्थित घर में वापस भेज दिया गया.

पढ़ें- गूगल पर क्यों लगा दलित विरोधी होने का आरोप, क्या है हंगामे की वजह?

बताया जा रहा है कि यह एक छोटा विमान था. जो गलती से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस गया था. खुफिया सेवा ने एक बयान में कहा कि विमान को तुरंत प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया.

पढ़ें- US State Department Report पर भारत सख्त, अमेरिका को दिलाई गन कल्चर की याद  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement