Advertisement

यूपी- मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, मथुरा- पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पोस्टमैन की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, दूसरी मुठभेड़ में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार | बांग्लादेश में आज नई सरकार का शपथग्रहण, तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद चुनाव में हासिल की बड़ी जीत, | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, मुंबई में PM मोदी और मैक्रों की मुलाकात होगी, PM मोदी और मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक होगी, मुंबई से दिल्ली आएंगे PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच कई अहम समझौते होंगे, 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे इमैनुएल मैक्रों, AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे दोनों

Sri Lanka Crisis: महासंकट में श्रीलंका, प्रधानमंत्री के बाद राष्ट्रपति भी देंगे इस्तीफा, कौन संभालेगा देश, क्या होगा आगे ?

Sri lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट अपने चरम पर पहुंच गया है. जनता बेहाल और बदहाल है. सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. देश कैसे संभलेगा, कौन संभालेगा, आगे क्या होगा जैसे सवाल अब हर किसी के मन में हैं. जानते हैं इन्हीं सवालों के संभावित जवाब-

Sri Lanka Crisis: महासंकट में श्रीलंका, प्रधानमंत्री के बाद राष्ट्रपति भी देंगे इस्तीफा, कौन संभालेगा देश, क्या होगा आगे ?

Sri Lanka Crisis

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रीलंका महासंकट के दौर से गुजर रहा है. 2.2 करोड़ की आबादी वाले इस देश का यह संकट बीते 7 दशकों का सबसे खराब दौर कहा जा रहा है. जनता सड़कों पर है. विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं. प्रधानमंत्री के घर में आग लगा दी गई है. राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग हो रही है. देश अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दूसरे देशों से मिलने वाली मदद पर निर्भर है. हर जगह मदद को हाथ फैलाए जा रहे हैं और इस बीच जनता का हाल बुरा हो चुका है. अब दुनिया के दूसरे देश जो दूर से इन हालातों को देख रहे हैं उनके मन में एक ही सवाल है अब श्रीलंका में क्या होगा? देश के हालात कैसे बदलेंगे? कैसे सुधरेंगे?

क्या है मौजूदा स्थिति
मौजूदा हालात ये हैं कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) इस्तीफा दे चुके हैं. इस बीच इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajpaksha) भी अपना आधिकारिक निवास छोड़कर भाग खड़े हुए हैं. वह कहां गए हैं, कहां छिपे हैं इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है. श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा ने शनिवार रात जानकारी दी कि राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे. अब आगे क्या होगा?

ये भी पढ़ें- Sri Lanka crisis: श्रीलंका में बद से बदतर हुए हालात, प्रदर्शनकारियों ने फूंका पीएम विक्रमसिंघे का घर, देखें वीडियो

sri lanka crisis

अब कौन संभालेगा देश
13 जुलाई को हालात ये होंगे कि देश के प्रधानमंत्री औऱ राष्ट्रपति दोनों का पद खाली हो चुका होगा. ऐसे में इसके बाद क्या होगा? कौन संभालेगा देश? प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद अब देश में सर्वदलीय सरकार बनने की संभावना है. वहीं राष्ट्रपति का पद खाली होने की स्थिति पर बात करें तो श्रीलंका के संविधान के अनुसार यदि कार्यकाल पूरा होने से पहले राष्ट्रपति का पद खाली हो जाता है तो देश की संसद उसके अन्य सदस्यों में से किसी एक को नया राष्ट्रपति नियुक्त करती है. वह सदस्य बचे हुए कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालता है. कानून के मुताबिक मौजूदा राष्ट्रपति के इस्तीफे के तीन दिन के भीतर संसद का सत्र होना चाहिए. संसद के अध्यक्ष को राष्ट्रपति के इस्तीफे के बारे में सभी को सूचित करना चाहिए. 

sri lanka crisis

कौन होगा नया राष्ट्रपति
जब मौजूदा राष्ट्रपति इस्तीफा देते हैं उसके एक महीने के भीतर नए राष्ट्रपति को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है.यदि अगले राष्ट्रपति के लिए एक से अधिक व्यक्तियों को मनोनीत किया जाता है तो एक गुप्त मतदान लिया जाता है. इसके बाद नए राष्ट्रपति का चुनाव पूर्ण बहुमत से किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Srilanka Crisis: 9 Photos में देखिए श्रीलंका में बागी जनता का बवाल, सड़कों पर उतरे, राष्ट्रपति भवन कब्जाया

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement