Advertisement

Russia–Ukraine War: बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो रूस करेगा न्यूक्लियर अटैक, Putin ने बदले परमाणु हमले के नियम

Russia–Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि अगर रूस या उसके सहयोगियों पर टारगेट करके बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं तो रूस अपने परमाणु शस्त्रागार का इस्तेमाल करेगा.

Latest News
Russia–Ukraine War: बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो रूस करेगा न्यूक्लियर अटैक, Putin ने बदले परमाणु हमले के नियम

Vladimir Putin

Add DNA as a Preferred Source

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने मंगलवार को नई परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने ऐलान किया कि अगर कोई देश न्यूक्लियर पावर वाले देश के समर्थन से रूस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागता है तो उसका परमाणु हमले से जवाब दिया जाएगा.  पुतिन ने न्यूक्लियर डॉक्ट्रीन संबंधी नई पॉलिसी का अनुमोदन 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में सैनिकों को भेजने वाले हमले के 1,000वें दिन पर किया है.

पुतिन ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के उस फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी थी. रूस पर कोई भी बड़ा हवाई हमला परमाणु प्रतिक्रिया को जन्म दे सकता है. ऐसे में इस नीति पर हस्ताक्षर पुतिन के पश्चिमी देशों को पीछे हटने को मजबूर करने के लिए रूस के परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने के संकेत हैं.

रूस ने ये नई नीति क्या अमेरिका द्वारा मिसाइल उपयोग के संबंध में यूक्रेन पर प्रतिबंधों में ढील देने के निर्णय के बाद जानबूझकर जारी की गई? क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि दस्तावेज को समयबद्ध तरीके से प्रकाशित किया गया है. पुतिन ने इस साल के शुरू में ही इस नीति को अपडेट करने का निर्देश दिया था. पुतिन ने सितंबर में परमाणु नीति में बदलावों की पहली बार घोषणा की थी, तब उन्होंने प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा करने वाली बैठक की अध्यक्षता की थी.

दस्तावेज के नए वर्जन में कहा गया है कि किसी गैर-परमाणु शक्ति द्वारा परमाणु शक्ति संपन्न देश की भागीदारी या समर्थन के साथ उनके देश के खिलाफ किए गए हमले को रूसी संघ पर उनके संयुक्त हमले के रूप में देखा जाएगा. इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस तरह के हमले की प्रतिक्रिया में परमाणु हथियारों का आवश्यक तौर से इस्मेताल होगा या नहीं.

रूस कर सकता है परमाणु हमला
हालांकि, इसमें नीति के पिछले संस्करण की तुलना में परमाणु हथियारों के उपयोग की शर्तों को अधिक विस्तार से बताया गया है तथा कहा गया है कि इनका उपयोग बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों, विमानों, ड्रोन और हवाई हमले वाले अन्य हथियारों से होने वाले बड़े हवाई हमले की स्थिति में किया जा सकता है. नई नीति में कहा गया है कि अगर रूस या उसके सहयोगियों पर टारगेट करके बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं तो रूस अपने परमाणु शस्त्रागार का उपयोग कर सकता है. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement