Advertisement

Vladimir Putin हैं बहुत बीमार? अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान बेहोश होते-होते बचे

Vladimir Putin Health: नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति बेहोश होने की हालत में थे.

Vladimir Putin हैं बहुत बीमार? अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान बेहोश होते-होते बचे

पुतिन की हालिया तस्वीरों में चेहरा सूजा दिख रहा है

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर दावे किए जाते रहते हैं. एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है. पहले भी एक रिपोर्ट में पुतिन के कैंसर होने का दावा किया गया था. हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें उनकी बिगड़ती सेहत का दावा किया गया है. 

डॉक्टरों ने पुतिन को घर में रहने की दी सलाह
नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपने सैन्य अधिकारियों से यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के दौरान पुतिन का स्वास्थ्य बिगड़ गया था. वह चक्कर खाकर लगभग बेहोश होने की हालत में पहुंच गए थे. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह लंबे समय तक पब्लिक में न जाएं और घर में रहें. 

टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर की ओर से बताया गया कि सैन्य सलाहकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पुतिन गिरत-गिरते बचे हैं. जब वह खड़े हुए तो उन्हें बीमारी और कमजोरी के कारण चक्कर जैसा लग रहा था. हालांकि, रूस की ओर से पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कभी कोई बयान नहीं दिया गया है.

 

यह भी पढ़ें: नूपुर शर्मा विवाद पर UN पहुंचा पाकिस्तान, Bilawal Bhutto ने पत्र लिख लगाई गुहार

पुतिन की हालिया तस्वीरों में दिखे हैं कमजोर 
रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अब तक मीडिया समूह की ओर से दावे किए जाते रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके दफ्तर ने कभी कुछ नहीं कहा है. हालांकि, पिछले दिनों आई कुछ तस्वीरों में पुतिन पहले की तरह स्वस्थ और फिट नहीं लग रहे थे. 

हाल ही में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं जिसमें रूसी राष्ट्रपति का चेहरा फूला हुआ दिखा है. कई बार वह असहज दिखे हैं. डेली मेल की खबर ने पहले ही पुतिन के कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों के होने का दावा किया है. 

 

यह भी पढ़ें: हिमयुग के मानव पैरों के मिले निशान, जानें कैसा था उस दौर में जीवन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement