वर्ल्ड
Emmanuel Macron Viral Video: वियतनाम दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों उन्हें विमान से उतरते वक्त थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं.
Emmanuel Macron Viral Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक बैठकों और कूटनीतिक योजनाओं से ज्यादा चर्चा एक वायरल वीडियो की हो रही है. इस वीडियो में उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को विमान से उतरते ही उन्हें थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. यह दृश्य इतना अप्रत्याशित था कि जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए.
वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे ही राष्ट्रपति का विमान वियतनाम में लैंड करता है, सबसे पहले ब्रिगिट मैक्रों दरवाजे से बाहर आती हैं. कैमरे की नजरें उन पर ही टिकी थीं, तभी वह अचानक राष्ट्रपति मैक्रों के चेहरे पर हल्के से दोनों हाथों से थप्पड़ मारती नजर आईं. हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में ये पूरा मंजर अच्छे से नहीं दिख रहा है. लेकिन उनके पहनावे को देखने के बाद ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने ही थप्पड़ जड़ा है. राष्ट्रपति थोड़ा चौंकते हैं, लेकिन बिना किसी प्रतिक्रिया के दोनों पति-पत्नी प्लेन से नीचे उतार रहे हैं. इसी दौरान ब्रिगिट कुछ समय के लिए विमान के दरवाजे के पीछे भी छिपती नजर आती हैं, जिससे चर्चा और तेज हो गई.
शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस वीडियो को झूठा बताया, लेकिन बाद में फ्रेंच मीडिया ने पुष्टि कर दी कि यह वीडियो असली है. इसके बाद राष्ट्रपति के करीबी सूत्रों ने सफाई दी कि यह सिर्फ एक 'पर्सनल मोमेंट' था, कोई गंभीर विवाद नहीं. फ्रेंच चैनल BFMTV को दिए गए बयान में कहा गया कि यह केवल पति-पत्नी की आपसी नोंकझोंक थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.
🚨 Noway did Brigitte Macron just punch Emmanuel Macron live on camera as they landed in Vietnam.
Two Men representing France fighting upon arrival is not the best look. pic.twitter.com/igl6RLtB9o— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) May 26, 2025
आपको बता दें कि, इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट उनसे 24 साल बड़ी हैं और उनकी स्कूल टीचर रह चुकी हैं. दिलचस्प बात यह है कि जब ब्रिगिट से मैक्रों को प्यार हुआ, तब वह खुद उनकी बेटी की क्लासमेट थे. उनका यह रिश्ता शुरुआत से ही चर्चा में रहा है और अब एक बार फिर यह वीडियो उसे सुर्खियों में ले आया है. बहरहाल, यह वीडियो इस समय दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.