Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन दोषी करार, ड्रग्स केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर ड्रग्स का सेवन करते हुए बंदूक रखने से जुड़े तीन मामले चल रहे थे. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है.

Latest News
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन दोषी करार, ड्रग्स केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

Joe Biden and Hunter Biden

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को फेडरल गन केस मामले में कोर्ट ने दोषी पाया है. डेलावेयर की एक अदालत ने हंटर को नशे से संबंधित दो अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया है. हंटर पर नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए बंदूक रखने से जुड़े तीन मामले चल रहे थे. हंटर को 25 साल तक की जेल हो सकती है. बता दें कि इस साल अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही बेटे पर चल रहा केस जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ा सकता है. हालांकि हंटर को सजा कब सुनाई जाएगी ये तय नहीं हुआ है.


ये भी पढ़ें-यूक्रेन युद्ध में दो भारतीयों की मौत, रूस से भारत बोला- हमारे नागरिकों की अपनी सेना में भर्ती रोको


जो बाइडेन ने कही ये बात 
बेटे को  दोषी ठहराए जाने की खबर के बाद जो बाइडेन का बयान आया है. उन्होंने कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करेंगे. बाइडन ने कहा कि मैं राष्ट्रपति हूं, लेकिन इसके साथ एक पिता भी हूं. कई परिवार जिनके प्रियजन नशे की लत से जूझ रहे हैं, वो इस भावना को समझ सकते हैं कि नशे की लत से बाहर आना और फिर मजबूती के साथ उबरना क्या होता है.

हंटर पर लगे थे ये आरोप 
अक्टूबर 2018 में हंटर ने कोल्ट कोबरा रिवॉल्वर खरीदते समय सही जानकारी नहीं दी थी. उस वक्त हंटर ड्रग्स के आदी थे और नशीली दवाओं लेते थे. उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए डॉक्यूमेंट में गलत जानकारी दी. उन पर आरोप था कि फॉर्म में उन्होंने झूठी जानकारी देकर रिवॉल्वर खरीदी. कानून के मुताबिक, अमेरिका में बंदूक को खरीदते समय नशे के बारे में जानकारी देना जरूरी होता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement