Advertisement

US: राष्ट्रपति बनने के बाद भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, चीन जाने का भी है प्लान, जानें पूरी बात

Donald Trump India China Visit: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के दौरे पर आना चाहते हैं. साथ ही उनका मन चीन जाने का भी है. इसको लेकर ट्रंप ने अपने सलाहकारों के साथ बातचीत की है. आइए जानते हैं पूरी बात.

Latest News
US: राष्ट्रपति बनने के बाद भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, चीन जाने का भी है प्लान, जानें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

Donald Trump India China Visit: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड के शपथ ग्रहण को लेकर महज चंद दिन का समय बचा हुआ है. इस समारोह में दुनिया भर से बड़े-बड़े नेताओं और राष्ट्र प्रमुख आ यूएस में आना होगा. अमेरिका में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण को दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में से एक माना जाता है. भारत की तरफ से इसमें शरीक होने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं. इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के दौरे पर आना चाहते हैं. साथ ही वो चीन की यात्रा पर भी जा सकते हैं. इसको लेकर ट्रंप ने अपने सलाहकारों के साथ बातचीत की है. साथ ही उन्होंने इन यात्राओं को लेकर खाका तैयार करने के लिए कहा है. 

नई रणनीति की तालाश में ट्रंप?
आपको बताते चलें कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ दशकों में एक बड़े पार्टनर के तौर पर विश्व पटल पर उभरे हैं. ट्रंप की कोशिश होगी कि इस साझेदारी को और भी बेहतर किया जाए, जिससे दोनों देशों के आर्थिक और सामरिक शक्ति में बड़ा इजाफा देखने को मिले. भारत और अमेरिका जी-20 के साथ ही क्वाड का भी सदस्य है. एसे में ट्रंप का ये दौरा भारत के लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. वहीं ट्रंप भारत के साथ ही चीन भी जाने का प्लान बना रहे हैं. ट्रंप चाहेंगे कि चीन के साथ रिश्तों में सुधार लाया जाए, और विश्व भर में आर्थिक संकटों और अशांति को खत्म किया जाए. ये उनकी नई रणनीति हो सकती है. ट्रंप की जीत पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उनको बधाई दी थी, साथ ही फोन पर बात की थी. चीन चाहता है कि अमेरिका और चीन के रिश्ते एक-दूसरे के बराबर सम्मान के साथ आगे बढ़े. साथ ही ताइवान को लेकर अमेरिका दखन न दे.

विश्व शांति के लिए अहम होगी सकती है ये यात्रा
असल में ट्रंप की ओर से भारत और चीन की यात्रा को लेकर द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक खबर में जिक्र किया गया है. ट्रंप ने अपने सलाहकारों को इसको लेकर तैयारी करने को कहा है. इस खबर के अनुसार पिछले महीने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जब वाशिंगटन दौरे पर गए तो वहां इसको लेकर उनका संवाद हुआ था. वहीं चीनी राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान ट्रंप की यूक्रेन क्राइसिस और इजरायल-हमास युद्ध समेत कई अहम मसलों पर बात हुई थी. जानकारों के मुताबिक चीन रूस से बातचीत करके रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने में बड़ा रोल प्ले कर सकता है, अमेरिका चीन की इस अहमियत को समझता है. इसलिए वो शांति के लिए चीन से संपर्क कर सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement