Advertisement

US: शपथ लेते ही पुराने तेवर में दिखे Donald Trump, जानिए उनके उद्घाटन भाषण की 5 बातें जो पूरी दुनिया पर डाल सकती हैं असर

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में अपनी नीतियों की झलक दी, जिसमें अमेरिका के भविष्य को लेकर कई अहम ऐलान किए. आइए जानते हैं उनके भाषण की कुछ महत्वपूर्ण बातें, जो भविष्य में वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकती हैं.

Latest News
US: शपथ लेते ही पुराने तेवर में दिखे Donald Trump, जानिए उनके उद्घाटन भाषण की 5 बातें जो पूरी दुनिया पर डाल सकती हैं असर
Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका (America) के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने आक्रामक और कड़े फैसलों से दुनिया को साफ संकेत दे दिए हैं कि उनका प्रशासन ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर अडिग रहेगा. पनामा नहर पर चीन (China) के प्रभुत्व को चुनौती देने से लेकर मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने तक, ट्रंप ने अपने संबोधन में कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने बाइडेन प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते हुए बदलाव के एक नए युग की शुरुआत का वादा किया. 

डोनाल्ड ट्रंप ने जब अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली, तो उनका उद्घाटन भाषण उनके पुराने तेवर को दर्शाता था. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके प्रशासन के तहत अमेरिका एक नया स्वर्णिम युग देखेगा. ट्रंप ने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान किया, जो भविष्य में वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं.

1. अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी
ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे और अवैध प्रवासियों को वापस उनके देशों में भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. इसके लिए वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि सीमा पर और सैनिकों और संसाधनों की तैनाती की योजना है, जिससे अवैध प्रवेश को रोका जा सके.

2. 'रिमेन इन मेक्सिको' नीति की पुनः शुरुआत
उन्होंने एक और अहम नीति की घोषणा की, जिसमें 'रिमेन इन मेक्सिको' नीति को फिर से लागू किया जाएगा. इसका उद्देश्य अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या को कम करना और प्रवासियों को मेक्सिको में ही ठहराने की योजना को प्रभावी बनाना है.

3. पनामा नहर पर चीन का नियंत्रण
ट्रंप ने पनामा नहर को 'एक मूर्खतापूर्ण तोहफा' बताया और कहा कि यह नहर चीन के नियंत्रण में चली गई है. उनका कहना था कि इसे चीन से वापस लिया जाएगा. बताते चलें कि, पनामा के राष्ट्रपति ने हालांकि इस दावे को खारिज किया है और कहा कि नहर पर चीन का कोई नियंत्रण नहीं है.

4. मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा
ट्रंप ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिसमें मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराने का भी सपना शामिल है. उनका कहना था कि अमेरिका को सितारों की ओर बढ़ते हुए, अंतरिक्ष में भी अपनी मौजूदगी स्थापित करनी चाहिए.

5. दो जेंडर की नीति 
अंत में, ट्रंप ने घोषणा की है कि उनकी सरकार केवल दो जेंडर, पुरुष और महिला की नीति को मान्यता देगी. इसके अलावा, वह जातिवाद और लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे. 


ये भी पढ़ें: 'मेरी हत्या करने की हुई कोशिश...' राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप


 

‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर जोर
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले ही दिन यह स्पष्ट कर दिया कि उनका कार्यकाल बदलाव और मजबूत फैसलों का प्रतीक होगा. ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर जोर देते हुए उन्होंने चीन, मेक्सिको, और ड्रग माफिया को  सीधी चुनौती दी. उनके वादे भले ही विवादित हों, लेकिन उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए अमेरिका को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिलाया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement