दुनिया
Donald Trump tariffs on india: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाया है.
Donald Trump tariffs on india: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाया है. इससे पहले ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैक्स लगाया था. नए टैक्स 1 अगस्त से लागू हुए थे. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को वजह बताते हुए भारत पर ये टैक्स लगाया है. भारत और रूस के बीच ऊर्जा व्यापार को लेकर अमेरिका की नाराजगी अब खुले तौर पर सामने आ चुकी है. अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आने वाले उत्पादों पर नया शुल्क लगाने का फैसला लिया है, जो कि 21 दिनों के भीतर लागू होगा. यह नया टैरिफ आदेश 17 सितंबर 2025 के बाद आधी रात 12:01 बजे से प्रभावी हो जाएगा.
हालांकि जो सामान पहले ही जहाजों पर लोड हो चुका होगा और समय रहते अमेरिका पहुंच जाएगा, उसे इस टैरिफ से राहत मिलेगी. आधिकारिक दस्तावेज में यह भी साफ किया गया है कि यह शुल्क सभी मौजूदा टैक्स और ड्यूटी के अतिरिक्त होगा. कुछ मामलों में छूट का प्रावधान जरूर रखा गया है, लेकिन वह सीमित होगा.
NEW: President Donald J. Trump just signed an Executive Order imposing an additional 25% tariff on India in response to its continued purchase of Russian oil.
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) August 6, 2025
Here is the text of the Order:
By the authority vested in me as President by the Constitution and the laws of the…
यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 10 देश जहां नौकरी करने वालों की सैलरी है सबसे ज्यादा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि भारत रूस से सस्ते दामों में तेल खरीद रहा है और उसे वैश्विक बाजार में ऊंची कीमतों पर बेचकर मुनाफा कमा रहा है. ट्रंप ने इसे 'नैतिक रूप से आपत्तिजनक' बताते हुए कहा कि भारत को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि रूस की सैन्य कार्रवाइयों से यूक्रेन में कितनी जानें जा रही हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.