Advertisement

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इन देशों पर लगाया 30% टैक्स, भारत पर फैसला बाकी

Donald Trump Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप ने 6 देशों पर टैरिफ दरों का ऑफिशियल लेटर भेजकर ऐलान किया है. इनमें इराक, लीबिया और अल्जीरिया पर 30% टैरिफ लगाया है.

Latest News
Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इन देशों पर लगाया 30% टैक्स, भारत पर फैसला बाकी

Donald Trump

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई देशों पर नई टैरिफ की घोषणा कर दी. ट्रंप ने फिलिपींस, इराक, लीबिया, मॉल्डोवा अल्जीरिया और ब्रुनेई पर 25 से 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इन देशों पर यह दरें 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएंगी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूरोप के 14 देशों पर टैरिफ लागू किया था. 

डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को टैरिफ डिटेल्स का ऑफिशियल लेटर भेज दिया है. इनमें तीन देशों- इराक, लीबिया और अल्जीरिया पर 30% टैरिफ लगाया है. जबकि फिलीपींस, ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25 फीसदी लागू किया है.

भारत पर कितने प्रतिशत टैरिफ?
भारत पर अमेरिका कितने प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, इसका आज रात ऐलान हो सकता है. क्योंकि भारत के लिए टैरिफ की डेडलाइन आज रात 9 जुलाई है. अन्य देशों के लिए डेडलाइन को 1 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. लेकिन भारत उन देशों में शामिल नहीं है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज भारत अमेरिका के बीच सीमित व्यापार समझौते (India-US Mini Trade Deal) पर फाइनल बातचीत हो सकती है.  

बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत टैरिफ
ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद मंगलवार को कारोबार में भारतीय कपड़ा कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला था. ट्राइडेंट, वेलस्पन, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, वर्धमान टेक्सटाइल्स और अरविंद लिमिटेड जैसी कपड़ा कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी आई.
गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 7%, वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों में 7.4% और वेलस्पन लिविंग के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी आई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement