Advertisement

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई को मारने की साज़िश रच रहा था इज़राइल, ट्रंप ने वीटो करके रोका

अमेरिका के अधिकारियों ने दावा किया है कि इज़राइल ईरान के सूप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई को मारने का प्लान बना रहा था और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीटो करके इजराइल को ऐसा करने से रोका है.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई को मारने की साज़िश रच रहा था इज़राइल, ट्रंप ने वीटो करके रोका
Add DNA as a Preferred Source

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव में नई जानकारी सामने आई है. अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि हाल ही में इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई को मारने की योजना बनाई थी. अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करके अमेरिका को ऐसा करने से रोका था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'क्या ईरानियों ने अभी तक किसी अमेरिकी को मारा है? नहीं. जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक हम उनकी पॉलिटिकल लीडरशिप पर हाथ नहीं डालेंगे.' नाम न छापने की शर्त पर इस अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि अमेरिका के अधिकारी अपने इजराइली समकक्षों के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि इजराइली अधिकारियों ने कहा था कि उनके पास खामनेई को मारने का पूरा मौका है, लेकिन ट्रंप ने उनको ऐसा करने से रोक दिया. 

US के दावे पर नेतन्याहू का जवाब

अमेरिका के दावे पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Fox News से कहा, 'ऐसी चर्चाओं पर गलत रिपोर्ट्स आ रही हैं जो कभी हुई ही नहीं. मैं इसमें नहीं पड़ूंगा. पर मैं ये कह सकता हूं कि हम वो सब करेंगे जो हमें करना पड़ेगा. और मुझे लगता है कि अमेरिका को पता है कि उनके लिए क्या सही है.'

US ने खुलकर ईरान से भिड़ने से किया इनकार

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि ईरान पर हुए मिसाइल हमलों में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है. अगर ईरान अमेरिका पर हमला करता है तो अमेरिका अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा और ईरान को अमेरिकी आर्म्ड फोर्सेस का कहर झेलना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले इजराइल ने ईरान के खिलाफ लड़ने में अमेरिका का साथ मांगा था, हालांकि अमेरिका ने सीधे तौर पर इस लड़ाई में शामिल होने से इनकार कर दिया था. अमेरिका का फोकस फिलहाल ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली डील को लेकर है. दोनों देशों के बीच 15 जून को बातचीत होने वाली थी, लेकिन इजराइली हमलों के बाद ईरान ने बातचीत कैंसिल कर दी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement