वर्ल्ड
Donald Trump: पाकिस्तान के बाद अब अमेरिकी सांसद ने भी डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल-ईरान और भारत-पाक सीजफायर में कूटनीतिक भूमिका के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है.
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनका नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया जाना. अमेरिकी सांसद बडी कार्टर ने नोबेल समिति को एक चिट्ठी भेजकर ट्रंप की अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक भूमिका को सराहा है. खासतौर पर इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को खत्म करने में उनके कथित योगदान को लेकर यह सिफारिश की गई है. गौरतलब है कि, इससे पहले पाकिस्तान ने भी ट्रंप की भूमिका को सराहते हुए समर्थन दिया है.
कार्टर ने यह भी दावा किया कि ट्रंप ने दुनिया के सबसे खतरनाक स्टेट-प्रायोजित आतंकवाद वाले देश ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से भी रोका है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की यह भूमिका वैश्विक शांति के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है.
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद भी इस सीजफायर को लेकर बयान दिया और कहा कि, 'ईरान और इजरायल मेरे पास एक साथ आए और शांति की मांग की. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता था कि अब इसका समय आ गया है. आपको बता दें बीते कुछ दिनों से लगातार ईरान और इजरायल एक दूसरे पर सैन्य हमला कर रहे थे, जिसके बाद से मध्य और पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी.
यह भी पढ़ें: इजरायल के सीजफायर तोड़ने पर भड़के Donald Trump, पायलटों को तुरंत बुलाने की दी चेतावनी
गौरतलब है कि, पाकिस्तान ने भी हाल ही में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को खत्म कराने में ट्रंप की भूमिका को सराहते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की थी. पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने नोर्वे में नोबेल समिति को इस बारे में पत्र भेजा है. हालांकि भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि सीजफायर का फैसला द्विपक्षीय स्तर पर हुआ था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.