Advertisement

Pakistan Ballistic Missile Program: अमेरिका ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर, मिसाइल प्रोग्राम किया बैन, कहा-अभी पिक्चर बाकी है

Pakistan Ballistic Missile Program: अमेरिका ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. इतना ही नहीं अमेरिका ने चार संस्थाओं को भी बैन किया है. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
Pakistan Ballistic Missile Program: अमेरिका ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर, मिसाइल प्रोग्राम किया बैन, कहा-अभी पिक्चर बाकी है


Pakistan Ballistic Missile Program

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan Ballistic Missile Program:  एक तो पहले से ही पाकिस्तान के हालात खराब है और अब अमेरिका के इस डिसीजन ने पूरी तरह से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. दरअसल पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद कर दिया है. इतना ही नहीं अमेरिका ने मिसाइल प्रोग्राम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

अभी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

इनता ही नहीं अमेरिका की तरफ से ये कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा रहा है. हम अपनी चिंताओं को लेकर स्पष्ट हैं. 

अमेरिका ने दिया बयान

अमेरिका ने अपने बयान में कहा है कि ये संस्थाएं सामूहिक विनाश के हथियारों को बढ़ाने के काम में जुटी हैं. इसमें एफिलिएट्स इंटरनेशनल, अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं. बयान में कहा गया है कि अमेरिका का आकलन है कि NDC पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार है. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement