Advertisement

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर घेरा, तैनात किए 20 से ज्यादा युद्धपोत, नाकेबंदी पर क्या बोला ईरान?

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर से सख्त करते हुए होर्मुज स्ट्रेट के आस-पास 20 से ज्यादा युद्धपोत तैनात किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध कड़े करने की तैयारी कर रहे हैं.

Latest News
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर घेरा, तैनात किए  20 से ज्यादा युद्धपोत, नाकेबंदी पर क्या बोला ईरान?

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी सख्त की. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर सख्त की नाकेबंदी
  • ईरान ने कहा-  युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा दे
  • अब भी  होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं 

America-Iran war: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी नौसेनिक नाकेबंदी को एक बार फिर से सख्त कर दिया है. US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि मध्य पूर्व में 20 से ज्यादा युद्धपोत तैनात किए गए हैं और  9 अगस्त तक 55 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया है. CENTCOM ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया है कि इस इलाके में मिलिट्री मिशन के लिए तैनात युद्धपोतों में US नेवी का डिस्ट्रॉयर 'USS रॉस' भी शामिल है. अमेरिका के इस कदम ईरान भड़का हुआ है. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ताजा घटनाक्रम के बारे में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि जब बिना किसी रुकावट के कमर्शियल शिपिंग बहाल करने के समझौते की घोषणा हो जाएगी, तब अमेरिका  ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटा लेगा. अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के कदम ईरान की तरफ से अपने वादों को पूरा करने से जुड़े होंगे.

नाकेबंदी पर क्या बोला ईरान?

ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें नहीं मान लेता, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से नहीं खोलेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी बंदरगाहों की नाकेबंदी का जिक्र करते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी गैर-कानूनी और विनाशकारी गतिविधियों को रोके. उन्हें कहा कि ईरान चाहता है अमेरिका नाकेबंदी हटाए, महीनों तक चले युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा दे, आर्थिक प्रतिबंध हटाए और ईरान की फ्रीज़ की गई संपत्ति को जारी करे.

क्या होर्मुज में जहाजों से फीस लेगा ईरान?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार, 10 अगस्त को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में दी जाने वाली समुद्री सेवाओं के लिए फीस ली जानी चाहिए. इस समय ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट के लिए एक कॉरिडोर तैयार करने के लिए बातचीत चल रही है. इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाघेई से पूछा गया कि क्या ईरान और ओमान के बीच समुद्री मार्ग में एक नया रास्ता तय करने पर बातचीत के दौरान मैरीटाइम सर्विस के लिए फीस को लेकर चर्चा हुई थी?

जवाब में बाघेई ने कहा, "आम तौर पर, जब आप समुद्री सेवा देते हैं, तो आपको उसके पैसे मिलने चाहिए. इस स्टेज पर, हम ऐसी डिटेल्स पर बात नहीं करते हैं." न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बाघेई ने मीडिया को बताया कि ईरान और ओमान के बीच बातचीत आसानी से और अच्छे से हो रही है.  नया मार्ग अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक कि ईरान और ओमान एक नए ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम पर सहमत नहीं हो जाते.

आर्थिक प्रतिबंध कड़े करेगा अमेरिका!

मीडिया आउटलेट एक्सियोस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ सिर्फ आधी-अधूरी बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान पर नया सैन्य हमला करने के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की अनुमति देने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने कहा है कि ईरान आर्थिक रूप से बहुत बुरी हालत में है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement