Advertisement

यूक्रेन ने किया रूस के मिलिट्री एयरफोर्स स्टेशनों पर अटैक? मॉस्को ने भी दागी मिसाइलें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने सर्दी का मौसम आने के दौरान और नुकसान पहुंचाने की अपनी रणनीति के तहत सोमवार को यूक्रेन में कई मिसाइल दागीं.

यूक्रेन ने किया रूस के मिलिट्री एयरफोर्स स्टेशनों पर अटैक? मॉस्को ने भी दागी मिसाइलें

यूक्रेन द्वारा रूस पर ड्रोन हमला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को रूस ने एकबार फिर से यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागीं. रूस के ये मिसाइलें यूक्रेन के घरों व इमारतों में जाकर गिरीं. इस वजह से कई आम नागरिकों की मौत होने की खबर है. इस हमले को लेकर रूस की तरफ से दावा किया गया कि उसकी क्षेत्र में दो सैन्य हवाई अड्डों पर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमले किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

रूस में इस अप्रत्याशित हमले के बाद नौ महीने से जारी युद्ध के और तेज होने की आशंका पैदा हो गई है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी भूमि की रक्षा करने के लिए हर उपलब्ध साधन का इस्तेमाल करने की धमकी दी है. रूस, क्रीमियाई प्रायद्वीप को उसकी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले अहम पुल पर आठ अक्टूबर को की गई बमबारी के जवाब में लगभग हर सप्ताह यूक्रेन में विस्फोट कर रहा है.

पढ़ें- रूस से तेल की खरीद बढ़ा रहा भारत, अब अमेरिका ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

व्लादिमीर पुतिन ने आंशिक रूप से मरम्मत के बाद सोमवार को यह दिखाने के लिए इस पुल पर कार चलाई कि उनका देश इस हमले से हुई शर्मिंदगी से उबर सकता है. पुतिन ने क्रीमिया पर अपने दावे को मजबूत करने के प्रयास के तहत 2018 में 19 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था. रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा कर लिया था.

पढ़ें- यूक्रेन वार में नाटो के उतरने से कहीं छिड़ न जाए विश्व युद्ध? कैसे बन रहे हैं समीकरण

यूक्रेन ने सर्दी का मौसम आने के दौरान और नुकसान पहुंचाने की अपनी रणनीति के तहत सोमवार को यूक्रेन में कई मिसाइल दागीं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि सोमवार को हुए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की वायु सेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने ताजा हमले में करीब 70 मिसाइल दागीं जिनमें से 60 से अधिक को गिरा दिया गया.

पढ़ें- यूक्रेन के इस इलाके में मिली सामूहिक कब्र, पढ़ें रूसी सेना के खौफनाक नरसंहार की कहानी

यूक्रेन की आधारभूत संरचना को निशाना बनाकर रूस ने हालिया समय में हमले तेज कर दिए हैं जिससे देश में बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है और सर्दियों की दस्तक देने के साथ लोग ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं. शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि रूसी सेना ने कैस्पियन सागर में जहाजों से और रोस्तोव के दक्षिणी रूसी क्षेत्र से 38 क्रूज मिसाइल दागीं. यूक्रेन की वायु सेना ने अपने टेलीग्राम पेज पर कहा कि रूस के काला सागर बेड़े से 22 अन्य कलिब्र क्रूज मिसाइल दागी गईं.

पढ़ें- एस जयशंकर की पश्चिमी देशों को दो टूक, दूसरों के लिए नहीं बनाई है विदेश नीति

यूक्रेन की सेना ने कहा कि हमले में रूस के लंबी दूरी के बमवर्षक, लड़ाकू विमान और निर्देशित मिसाइलें भी शामिल थीं. वायु सेना के बयान में कहा गया, "कुल मिलाकर आक्रमणकारियों की 60 से ज्यादा मिसाइल को गिरा दिया गया."

पढ़ें- बिजली कटी तो सर्दी की वजह से मारा जाएगा यूक्रेन? रूस के युद्ध में ठंड से जीतना मुश्किल

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने सैन्य अड्डों पर हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि उसने दो यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। उसने बताया कि इन हमलों में तीन रूसी सैन्यकर्मी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। इसके अलावा दो विमान मामूली रूस से क्षतिग्रस्त हुए.

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement