Advertisement

रूस के Airbase पर यूक्रेन का बड़ा हमला, A-50 और Tu-95 समेत 40 से ज्यादा फाइटर विमानों को किया तबाह

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तीन साल से थम नहीं रहा है. अमेरिका ने कई बार युद्धविराम कराने की कोशिश की, लेकिन बेनतीजा निकली, अब यूक्रेन ने सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया है.

Latest News
रूस के Airbase पर यूक्रेन का बड़ा हमला, A-50 और Tu-95 समेत 40 से ज्यादा फाइटर विमानों को किया तबाह

ukraine drone attack russia

Add DNA as a Preferred Source

रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है. यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया है. यूक्रेनी खुफिया एजेंसी SBU ने दावा किया है कि इस हमले में रूस के 40 से ज्यादा लड़ाकू और बमवर्षक विमान तबाह हो गए हैं. इनमें रूस के सबसे हाईटेक और खतरनाक विमान A-50, Tu-95 और Tu-22M3 भी बताए जा रहे हैं.

रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र (Irkutsk region) के गवर्नर ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेनी रिमोट-पायलट वाले विमान ने Sridni विलेज में में एक मिलिट्री यूनिट पर हमला किया, जो साइबेरिया में इस तरह का पहला हमला है. यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक माना जा रहा है.

हवाई अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट भी ध्वस्त
कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रूस के अहम ओलेन्या और बेलाया एयर बेस पर हुआ है. यूक्रेन ने ड्रोन अटैक में रूस के टीयू-95 और टीयू-22एम3 बॉम्बर्स एयरक्राफ्ट के साथ-साथ A-50 हवाई अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट को ध्वस्त करने का दावा किया है. यूक्रेन का कहना है कि यह वही विमान हैं, जो यूक्रेन पर हमला करते थे. 

इस हमले में रूस का बड़ा नुकसान माना जा रहा है. TU-95 रूस का सबसे पुराना फाइट विमान है, जो 1950 के दशक में बनाया गया था. यह विमान कई क्रूज मिसाइल ले जाने में सक्षम है.  वहीं, TU-22 एक हाई स्पीड विमान है, जो खासकर से मिसाइल कैरी कर सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement