Advertisement

UK Election Results: क्या अमीर होने की वजह से हार गए Rishi Sunak, उनकी संपत्ति को विपक्ष ने बनाया था चुनावी मुद्दा

इस चुनाव के दौरान ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति को लेकर विपक्ष की तरफ से एक बड़ा चुनावी कैंपेन लॉन्च किया गया था. जानकारों के मुताबिक इस मुद्दे को लेकर ऋषि सुनक को अच्छा-खासा चुनावी नुकसान झेलना पड़ा है.

Latest News
UK Election Results: क्या अमीर होने की वजह से हार गए Rishi Sunak, उनकी संपत्ति को विपक्ष ने बनाया था चुनावी मुद्दा
Add DNA as a Preferred Source

ब्रिटेन (Britain) की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. हाल ही में वहां पर आम चुनाव हुए थे. इसके नतीजों में पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की कंजर्वेटिव पार्टी एक बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है. कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) पिछले 14 सालों से ब्रिटेन की सत्ता में काबिज थी. नतीजों में लिबरल पार्टी के कीर स्टारमर को प्रचंड बहुमत हासिल हुई है. 650 सीटों वाली ब्रिटश संसद (House of Commons) में लेबर पार्टी ने 400 से ज्यादा सीटों पर विजयी प्राप्त की है. इस चुनाव के दौरान ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति को विपक्ष ने एक बड़ा मुद्दा बनाया था. जानकारों के मुताबिक इस मुद्दे से ऋषि सुनक को अच्छा-खासा चुनावी नुकसान झेलना पड़ा है. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि कीर स्टारमर बेहद ही साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं. ऐसे में ऋषि सुनक को सियासी तौर पर घेरना लिबरल नेताओं के लिए आसान हो गया था.

एक अमीर पीएम की पहचान और सियासत 
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता सुनक के पिता नारायण मूर्ति इंफोसिस के को-फाउंडर हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 4.7 अरब डॉलर है. वो इस वक्त दुनिया भर के एक हजार अमीर लोगों में शामिल हैं. अमीर लोगों की सूची में उनका स्थान 669वां है. वहीं, द संडे टाइम्स ने 2024 में अमीर लोगों की एक सूची तैयार की थी, इस सूची में ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति लगभग 830 अरब डॉलर बताई गई है. इस लिस्ट के मुताबिक वे ब्रिटेन के 245वें सबसे अमीर परिवार हैं. इसके साथ ही वो ब्रिटेन के सबसे अमीर पीएम हैं. सबसे अहम तथ्य ये है कि ऋषि सुनक और उनकी पत्नी के पास किंग चार्ल्स से भी ज्यादा संपत्ति है. इस सूची में सुनक का नाम आने के बाद विपक्ष की तरफ से सवाल उठाया गया कि एक अमीर प्रधानमत्री एक आम ब्रिटिश की समस्याओं और भावनाओं को कैसे समझेगा. 


ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी को बहुमत, मजदूर का बेटा बनेगा अगला ब्रिटिश पीएम


एक कामयाब निवेश बैंकर से लेकर पीएम तक का सफर
ऋषि सुनक की बात करें तो सियासत में अपने आगमन से पहले वो एक कामयाब इन्वेस्ट बैंकर रह चुके हैं. उनकी पैदाइश 1980 में ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में भारतीय मूल के परिवार में हुई थी. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी स्टडी पूरी की है. सुनक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निवेश बैंकर की थी. वो उन दिनों गोल्डमैन सैक्स में बैंकर थे. उनके टैक्स रिटर्न की बात करें तो उनको 2022 से 2023 के फाइनेंसियल ईयर के दौरान लगभग 2.8 अरब डॉलर की आमदनी हुई थी. इससे मालूम पड़ता है कि वो वह एक बड़े अमीर शख्स हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement