Advertisement

Turkey Fire: तुर्की के Ski रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 लोगों की मौत, 51 से ज्यादा घायल

Turkiye Hotel Fire: तुर्की के गृहमंत्री ने बताया कि जान बचाने के लिए लोग होटल की खिड़कियों से कूद गए. जिसकी वजह से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

Latest News
Turkey Fire: तुर्की के Ski रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 लोगों की मौत, 51 से ज्यादा घायल

Turkiye hotel Fire

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर-पश्चिमी तुर्की के स्की रिसॉर्ट होटल (Ski Resort Hotel Fire) में मंगलवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 से ज्यादा घायल हुए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. अनादोलु एजेंसी के मुताबिक मौत का यह आंकड़ा बढ़ सकता है.

अनादोलु एजेंसी के मुताबिक, तुर्की के गृहमंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि बोलू प्रांत के कार्तलकाया स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर पहाड़ की चोटी पर स्थित 12 मंजिला स्की रिसॉर्ट होटल आग लग गई. आग लगते ही होटल में अफरा तफरी मच गई. 

जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
गृहमंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूदने लगे. कुछ लोगों ने गेस्ट चादरों और कंबलों का इस्तेमाल करके अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश की. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई और 51 लोग घायल हो गए. येरलिकाया ने  कहा, 'हम बहुत दुखी हैं. दुर्भाग्य से इस होटल में लगी आग में हमने इतने लोगों की जान गंवा दी.

इस घटना के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है. बैकग्राउंड में बर्फ से ढका एक पहाड़ दिखाई दे रहा है. स्कूल की छुट्टियों की वजह से होटल 80-90 प्रतिशत तक भरा हुआ था, जिसमें 230 से ज्यादा मेहमान चेक इन कर चुके थे.

161 कमरों का होटल
होटल में स्की इंस्ट्रक्टर नेकमी केपसेटुटन ने बताया कि उन्होंने इमारत से लगभग 20 लोगों को निकालने में मदद की थी, लेकिन धुएं के कारण आग से बचने के लिए रास्ते ढूंढना मुश्किल था. मैं अपने कुछ स्टूडेंट्स तक नहीं पहुंच पाया, मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे. इस होटल में कुल 161 कमरे है. जिसमें लकड़ी के शैलेट-शैली के आवरण से आग तेजी से फैल गई. आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement