Advertisement

'थैंक्यू डार्लिंग...', डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में इंटरव्यू छोड़ा, एंकर को बेवकूफ कहा और भड़क उठे, अमेरिकी राष्ट्रपति का नया तमाशा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुस्से में NBC एंकर क्रिस्टन वेल्कर को एक इंटरव्यू के दौरान बेईमान और बेवकूफ कहा. ट्रंप अपना इंटरव्यू बीच में ही रोककर बाहर निकल गए.

Latest News
'थैंक्यू डार्लिंग...', डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में इंटरव्यू छोड़ा, एंकर को बेवकूफ कहा और भड़क उठे, अमेरिकी राष्ट्रपति का नया तमाशा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुस्से में छोड़ा इंटरव्यू, (फोटो क्रेडिट- @kwelkernbc)

Add DNA as a Preferred Source

Trump Walks Out Of Interview: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस तरह के तुनक मिजाज के हैं ये एक बार फिर सामने आया है. रविवार, 7 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NBC एंकर क्रिस्टन वेल्कर को एक इंटरव्यू के दौरान बेईमान और बेवकूफ कहा. गुस्से से भड़के ट्रंप इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए. ये तब हुआ जब प्रेसिडेंट ट्रंप का इंटरव्यू राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हो रहा था. 

किस बात से भड़के ट्रंप

रविवार, 7 जून को  NBC के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति का ये गुस्सैल और तुनकमिजाज रूप देखने को मिला. इसकी शुरुआत तब हुई जब कैलिफ़ोर्निया में वोटों की धीमी गिनती का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि चार दिन हो गए हैं और अभी तक नतीजे नहीं आ सके हैं. इसके जवाब में एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने  बताया कि वोटों की लंबी गिनती कैलिफ़ोर्निया में बैलेट की गिनती का सामान्य तरीका है. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वोटों की गिनती में धोखाधड़ी हो रही है. 

ट्रंप की बात सुनकर एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने कहा कि क्या उनके पास अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत है? एंकर ने उनसे बार-बार ट्रंप से कैलिफ़ोर्निया में चुनावों में धांधली के उनके दावों के सबूत मांगे. इससे ट्रंप भड़क गए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव के दिन के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती करना सही है. ट्रंप ने पूछा, "क्या आपको लगता है कि यह सही है कि चुनाव हो जाए और पांच दिन बाद भी विजेता चुनने के करीब न पहुंचा जा सके?" वेल्कर ने कहा कि प्रक्रिया धीमी है, लेकिन कैलिफ़ोर्निया के अधिकारी इसे तेज करने के लिए काम कर रहे हैं.

 

इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा कि कैलिफ़ोर्निया में चुनाव अधिकारी बेईमान हैं. ट्रंप ने  वेल्कर और उनके मीडिया सहयोगियों को भी बेईमान बता दिया. ट्रंप ने कहा एंकर से कहा कि आप और आपकी प्रेस भी बेईमान हैं. ट्रंप ने कहा कि या तो आप बेईमान हैं या बेवकूफ. आप इस बकवास से उनके हाथों में खेल रही हैं. आप जानती हैं कि इन चुनावों में धांधली हुई है.  आपका नेटवर्क जानता है कि इनमें धांधली हुई है. इसके बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने पना माइक्रोफ़ोन हटाया और जमीन पर फेंक दिया. उन्होंने कहा, "माफ कीजिए. चलिए यहीं खत्म करते हैं क्योंकि मेरा मन भर गया है. धन्यवाद, डार्लिंग. अच्छा समय बिताया."

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों के बारे में तीखी बातें कही हैं. NBC इंटरव्यू से कुछ दिन पहले, राष्ट्रपति ने एक अलग प्रेस इवेंट में CNN रिपोर्टर कैटलान कॉलिन्स का जिक्र करते हुए CNN को भ्रष्ट संगठन कहा था. कैटलान कॉलिन्स के बारे में उन्होंने कहा था कि वह एक युवा, सुंदर महिला हैं जो कभी मुस्कुराती नहीं हैं और मैं मैं उन्हें अपनी आंखों में नफरत लिए खड़ी देखता हूं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement