Advertisement

लीक हुआ थाईलैंड की प्रधानमंत्री का फोन कॉल, कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया

थाईलैंड के संवैधानिक कोर्ट ने प्रधानमंत्री Paetongtarn Shinawatra को उनके पद से सस्पेंड कर दिया है. 1 जुलाई से उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है.

लीक हुआ थाईलैंड की प्रधानमंत्री का फोन कॉल, कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया
Add DNA as a Preferred Source

थाईलैंड की प्रधानमंत्री Paetongtarn Shinawatra को उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें सस्पेंड करने का फैसला थाईलैंड के संवैधानिक कोर्ट ने किया है. शिनावात्रा पर मंत्री पद के एथिक्स के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. 1 जुलाई से उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है.

Paetongtarn Shinawatra पर कंजर्वेटिव पार्टी के सेनेटर्स ने मंत्री पद की गरिमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने 7-2 के मेजॉरिटी से प्रधानमंत्री को सस्पेंड करने का फैसला सुनाया है. फैसले के मुताबिक, जब तक कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई पूरी नहीं होती तब तक वह प्रधानमंत्री के तौर पर काम नहीं करेंगी.

फोन कॉल पर मचा बवाल

थाईलैंड और कम्बोडिया के बीच लंबे समय से टेरिटोरियल विवाद चल रहा है. मई में क्रॉस बॉर्डर क्लैश में एक कम्बोडियन जवान की मौत हो गई थी. इसके बाद जब फोन पर शिनावात्रा ने कम्बोडिया के नेता हन सेन से बात की तो उन्होंने उन्हें अंकल कहकर बुलाया और थाईलैंड के मिलिट्री कमांडर को अपना विरोधी बताया. जिसके बाद उन पर एथिक्स के उल्लंघन के आरोप लगे.

इस मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई है. कोर्ट ने फैसला आने तक शिनावात्रा को प्रधानमंत्री के पद से सस्पेंड कर दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement