Advertisement

पाकिस्तानी सेना पर दक्षिणी वजीरिस्तान में बड़ा हमला, 6 जवानों की मौत, कई जख्मी

पाकिस्तान में स्थित दक्षिणी वजीरिस्तान के इलाके में पाक फौज के ऊपर ये हमला किया गया है. इस हमले में फौज के 6 जवानों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग जख्मी हो गए हैं.

Latest News
पाकिस्तानी सेना पर दक्षिणी वजीरिस्तान में बड़ा हमला, 6 जवानों की मौत, कई जख्मी

पाकिस्तानी सेना. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan: पाकिस्तान से आतांकी घटना की एक बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान में मौजूद दक्षिणी वजीरिस्तान के इलाके में पाक फौज के ऊपर ये हमला किया गया है. इस हमले में फौज के 6 जवानों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हैं. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है. आपको बताते चलें कि ये वो इलाका है जहां पाकिस्तानी फौज और तहरीक-ए-तालिबान के बीच एक दशक से भी ज्यादा समय से जंग चल रही है.

6 फैजी मारे गए, वहीं 11 जख्मी हो गए
पाकिस्तान मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार TTP के लड़ाकों की ओर से दक्षिण वजीरिस्तान में स्थित लाधा इलाके में हमला किया गया. ये हमला सेना की चौकी पर किया गया. इस हमले में 6 फैजी मारे गए, वहीं 11 फौजी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.  जख्मी फौजियों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.


यह भी पढ़ें - Hindi Day : गृहमंत्री अमित शाह का खास Video संदेश, हिंदी के राजभाषा बनने के 75 साल पूरे होने का आज मनेगा जश्न


वजीरिस्तान में पाक फौज पर हो चुके हैं कई हमले
आपको बताते चलें कि वजीरिस्तान के इलाके में पिछले एक साल के भीतर पाकिस्तान की फौज के ऊपर 10 से ज्यादा हमले हो चुके हैं. इन दहशतगर्दाना हमलों में अब तक 100 से ज्यादा जवान मारे जा चुके हैं. वजीरिस्तान का इलाका पश्तून कबिलाई इलाका है. यहां के लोग पश्तो बोलते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement