Advertisement

Taiwan Earthquake: ताइवान में एक रात में आए भूकंप के 80 झटके, कुदरत के तांडव से बेहाल हुए लोग

ताइवान में बीस दिन पहले भूकंप के झटकों में करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी. वह भूकंप ग्रामीण और पहाड़ी हुआलिएन काउंटी के तट पर केंद्रित था.

Latest News
Taiwan Earthquake: ताइवान में एक रात में आए भूकंप के 80 झटके, कुदरत के तांडव से बेहाल हुए लोग

Taiwan Earthquake

Add DNA as a Preferred Source

भूकंप की झटकों से ताइवान का पूर्वी तट थर्रा उठा. यहां एक ही रात में भूकंप के 80 झटके महसूस किए गए. इनमें सबसे शक्तिशाली झटका 6.3 तीव्रता का था. इस भूकंप के बाद 3 अप्रैल के भूकंप से क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें अब एक तरफ झुक गई हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन में था. यहां पर ही 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए, जिसमें 6.3 तीव्रता सबसे शक्तिशाली था. कुछ भूकंपों के कारण राजधानी ताइपे की कुछ इमारतें भी हिल गई हैं. भूकंप बड़े पैमाने पर ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन पर केंद्रित थे. भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:08 बजे से 5:17 बजे (स्थानीय समय) के बीच आया. दो सप्ताह पहले ताइवान के पूर्वी तटों पर रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक अन्य घायल हो गए थे.

जापान में भी महसूस हुए झटके 

ताइवान के साथ ही जापान, चीन और फिलिपींस में भी हल्के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है. सीएनए फोकस ताइवान ने एक्स पर पोस्ट किया, "शाम 5:08 बजे से शाम 5:17 बजे (यूटीसी 8) के बीच 9 मिनट में शौफेंग टाउनशिप, हुलिएन काउंटी, पूर्वी ताइवान में पांच बार भूकंप आए.

ताइवान में क्यों आता है इतना भूकंप?

ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है, जिसकी वजह से वहां अमूमन भूकंप आते रहते हैं.  ताइवान के आसपास के जापान, चीन और कोरिया में भी अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं. ताइवान में आने वाले झटकों से आमजन को काफी नुकसान पहुंचता है. 
 

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement