Advertisement

Bashar al-Assad Plane Crash: देश छोड़कर भाग रहे थे सीरियाई राष्‍ट्रपति असद, विमान क्रैश होने की आशंका

Bashar al-Assad Plane Crash: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध के बीच सीरियाई राष्ट्रपति के विमान के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वह देश छोड़कर भाग रहे थे तभी विमान क्रैश हुआ है.

Latest News
Bashar al-Assad Plane Crash: देश छोड़कर भाग रहे थे सीरियाई राष्‍ट्रपति असद, विमान क्रैश होने की आशंका

Bashar al-Assad Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

Bashar al-Assad Plane Crash: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध में विद्रोहियों ने देश के बड़े शहरों पर लगभग कब्जा कर लिया है. कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अली असद देश छोड़कर भाग गए हैं. वहीं अब सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि जिस विमान में असद भाग रहे थे वह 500 मीटर ऊपर क्रैश हो गया है.

परिवार पहले ही छोड़ चुका है देश
खबर ये है कि सीरियाई राष्ट्रपति का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही रडार से गायब हो गया था. रडार से गायब होने के बाद उनका विमान एक हादसे में क्रैश हो गया. बता दें कि असद का परिवार पहले ही देश छोड़कर भाग चुका है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि विद्रोहियों ने ही उनके विमान को निशाना बनाकर क्रैश किया है. 

सीरिया में होने जा रहा है तख्तापलट
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीरिया में लगभग पिछले 12 साल से सिविल वॉर चल रहा है. अब जब सीरियाई विद्रोहियों के हमले तेज हो गए है तो इस गृह युद्ध ने बड़ा आकार ले लिया है. खबर सामने आ रही है कि विद्रोहियों ने देश के बड़े-बड़े शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है. बीते दिन विद्रोही दमिश्क में घुस गए तो राष्ट्रपति का राजधानी छोड़नी पड़ी, इसलिए अब सीरिया में बांग्लादेश की तरह तख्ता पलट होने के आसार लगाए जा रहा है. 


यह भी पढ़ें - BPSC Bihar : बिहार के फेमस खान सर लिए गए पुलिस हिरासत में, छात्र जानना चाह रहे कार्रवाई की वजह


सेना ने भी शुरू किया पलायन
सीरिया की सेना भी शहरों, गांवों के लोगों के दंगाइयों से सुरक्षा नहीं दे पाई है. इतना ही नहीं जो देश सीरिया को सपोर्ट करते हैं और सीरिया के साथ खड़े रहने के वादे किया करते थे. रूस, ईरान और लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी ने भी सीरिया की मदद करने में असमर्थता जताई है.खबर है कि देश की सेना ने भी अब पलायन शुरु कर दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement