Advertisement

फिल्म 'नायक' के अनिल कपूर से भी आगे निकले थाईलैंड के सूर्या, 1 दिन के प्रधानमंत्री बने तो बदल दी...

Thailand News: थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया था. जिसके बाद उप-प्रधानमंत्री सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट को कार्यवाहक PM बनाया गया है.

Latest News
फिल्म 'नायक' के अनिल कपूर से भी आगे निकले थाईलैंड के सूर्या, 1 दिन के प्रधानमंत्री बने तो बदल दी...

Suriya Jungrungreangkit

Add DNA as a Preferred Source

साल 2001 में एक फिल्म आई थी नायक, जिसमें पत्रकार का रोल निभाने वाले अनिल कपूर को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था. एक दिन में अनिल कपूर ने पूरे सिस्टम को बदल दिया था. बॉलीवुड की इस फिल्म की तरह थाईलैंड में भी कुछ ऐसा हुआ है. जहां उप प्रधानमंत्री सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट को एक दिन के लिए देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया है. वह करीब 24 घंटे के लिए पद पर रहेंगे. एक दिन में ही उन्होंने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर दिया है.

दरअसल, इसकी वजह थाईलैंड की राजनीति में हाल में आए उथल-पुथल का नतीजा है. थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया था. उन पर आरोप है कि कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीच करते हुए उन्होंने थाई सेना कमांडर की आलोचना की थी. जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई थी. इसका असर यह हुआ कि 28 मई को सैन्य टकराव देखने को मिला. थाईलैंड में सेना काफी प्रभाव रखती है.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद चल रहा है. हाल में दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव भी देखने को मिला था. इस टकराव को सुलझाने के लिए पीएम शिनावात्रा कंबोडिया के ताकतवर नेता हुन सेन से फोन पर बात की थी. लीक फोन कॉल रिकॉर्डिंग में पीएम शिनावात्रा, हुन सेन को 'अंकल' कहकर संबोधित कर रही हैं. साथ ही यह भी कह रही हैं कि अगर उनको किसी चीज की जरूरत है तो वह बताएं, उनका ख्याल रखेंगी.

थाईलैंड के सैन्य कमांडर की थी आलोचना
इसके अलावा फोन कॉल पर शिनावात्रा ने अपने ही देश के सैन्य कमांडर की आलोचना की. जिसके कारण प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हो रही थी. उन्हें दुश्मन देश के सामने सरेंडर करने वाली प्रधानमंत्री बताया जा रहा था. शिनावात्रा को सस्पेंड किए जाने के बाद हुन सेन को देश की कमान सौंपी गई है. उन्हें थाईलैंड का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया है. 

सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट ने प्रधानमंत्री के रूप में बुधवार को बैंकॉक में एक औपचारिक कार्यक्रम में भाग लिया. थाई सरकार के कैबिनेट में गुरुवार को फेरबदल होगा. जिसमें नए आंतरिक मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में फुमथम वेचायाचाई शपथ दिलाई जाएगी. इसके अलावा शिनावात्रा के कई करीबी मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement