Advertisement

Sunita Williams Returns: 'जो वादा किया, वो निभाया', ट्रंप ने सुनीता विलियम्स की वापसी का किया स्वागत, मस्क की तारीफ में कही ये खास बात

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सफल और सुरक्षित तरीके से धरती पर वापस लाया जा चुका है. उनके आने के बाद दुनियाभर में जश्न का माहौल है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से इस संदर्भ में एक बयान जारी किया गया है. पढ़िए रिपोर्ट.

Latest News
Sunita Williams Returns: 'जो वादा किया, वो निभाया', ट्रंप ने सुनीता विलियम्स की वापसी का किया स्वागत, मस्क की तारीफ में कही ये खास बात
Add DNA as a Preferred Source

Sunita Williams Returns: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौट आए हैं. उन्हें स्पेसएक्स की यान ड्रैगन से धरती पर लाया गया है. वो आठ दिनों के लिए ही स्पेस स्टेशन मिशन के लिए गए थे. तकनीकी दिक्कतों की वजह से उन्हें वहां 265 दिनों के लंबे समय तक रुकना पड़ा था. उनके आने के लिए संशय की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन उन्हें सफल और सुरक्षित तरीके से धरती पर वापस लाया जा चुका है. उनके आने के बाद दुनियाभर में जश्न का माहौल है. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भी इस ख़ुशी के अवसर पर स्टेटमेंट जारी किया जा चुका है. वहीं स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने भी इस संदर्भ में बयान दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रू-9 के दोनों एस्ट्रोनॉट्स के आने को लेकर प्रसन्नता जाहिर की. इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि ‘हमने जो वादा किया था, उसे निभाया है. एस्ट्रोनॉट्स सेफ तरीके से गल्फ ऑफ अमेरिका के तट पर लैंड कर चुके हैं. सहयोग के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को ढेर सारा शुक्रिया.’ राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मैंने प्रेसिडेंट बनते ही इसको लेकर एलन मस्क से इस संदर्भ में बात की थी, उन्हें बताया था कि इन्हें स्पेस से धरती पर सेफ लाना है.‘

एलन मस्क का भी आया बयान
एलन मस्क की तरफ से भी इस संदर्भ में अपनी बात रखी है, और खुशी का इजहार किया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि ‘स्पेसएक्स और नासा को मुबारकबाद, उन्होंने एक बार और एस्ट्रोनॉट को कामयाबी के साथ वापसी करवायी हैं. उन्हें ढेरों बधाईयां. इस मिशन को अहमियत के साथ संपन्न कराने के राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement