Advertisement

Welcome Back Sunita: चेहरे पर विजयी मुस्कान! धरती पर 286 दिन बाद लौटीं सुनीता विलियम्स ने किया भव्य अभिवादन, Video

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान की मदद से धरती पर लौटे हैं. वो 9 माह से अंतरिक्ष में थे. वापसी के दौरान सुनीता विलियम्स काफी खुश और उत्साहित दिखीं. उन्होंने वहां मौजूद लोगों का पूरे गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया. पढ़िए रिपोर्ट.

Latest News
Welcome Back Sunita: चेहरे पर विजयी मुस्कान! धरती पर 286 दिन बाद लौटीं सुनीता विलियम्स ने किया भव्य अभिवादन, Video
Add DNA as a Preferred Source

Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महिने बाद धरती पर वापस आई हैं. नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर की लैंडिंग सुबह के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में कोस्ट पर हुई. उनकी लैंडिंग स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सुल से हुई. धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स मुस्कुराती हुई दिखीं. उनके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान दिखाई पड़ रही थी. साथ ही वो धरती पर आते लोगों को हाथ दिखाते हुए भव्य अभिवादन करती हुई नजर आईं.

सुनीता विलियम्स ने अपने नाम दर्ज कराया ये रिकॉर्ड

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने आईएसएस सबसे ज्यादा दिन तक वहां रहने का एक रिकॉर्ड कायम किया. वो क़रीब 9 माह यानी 286 दिनों तक वहां पर रहीं. उनके साथ स्पेस स्टेशन में दूसरे एस्ट्रोनॉट बूच भी मौजूद थे. वे दोनों स्पेस स्टेशन मिशन क्रू-9 के सदस्य थे. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की ओर से स्पेस स्टेशन पर सर्वाधिक दिनों तक रहने का रिकॉर्ड फ्रैंक रूबियो के नाम है. ओवरऑल देखा जाए तो ये रिकॉर्ड मार्क वांडे हेई के नाम है. जो 355 दिनों तक स्पेस स्टेशन पर रहे थे.

बढ़ाया भारतवंशियों का मान

ओवरऑल सबसे ज़्यादा दिनों तक स्पेस स्टेशन पर रहने के मामले में सुनीता विलियम्स छठे स्थान पर हैं. उन से पहले छठे स्थान पर एस्ट्रोनॉट एंड्रयू मॉर्गन का था. वो वहां पर 272 दिनों तक रहे थे. सुनीता ने ये रिकॉर्ड क़ायम करके सभी भारतवंशियों का मान बढ़ाया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement