Advertisement

Sri Lanka Crisis: लाइन में लगे लोगों को वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी रोशन महानामा परोस रहे हैं चाय और बन

Sri Lanka WC winner Team के खिलाड़ी रोशन महानामा (Roshan Mahanama) पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय और बन सर्व कर रहे हैं. उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है.

Sri Lanka Crisis: लाइन में लगे लोगों को वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी रोशन महानामा परोस रहे हैं चाय और बन

क्रिकेटर की हो रही तारीफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) इन दिनों आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है. 1948 में आजादी हासिल करने के बाद से श्रीलंका अपने अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. इन सब संकटों के बीच 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका टीम के खिलाड़ी रोशन महानामा की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वे चाय और बन बांटते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर खुद ही तस्वीर शेयर की है.

Twitter पर शेयर की तस्वीर
ऐसे में रोशन महानामा ने अपनी टीम के साथ लोगों की मदद करने की कोशिश की है. पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों को वह चाय और बन दे रहे हैं ताकि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के दौरान भूख और थकान से थोड़ी राहत मिल सके. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमने आज शाम ‘कम्युनिटी मील शेयर’ की टीम के साथ वार्ड प्लेस और विजेरामा मावथा के आसपास पेट्रोल पंप के बाहर लाइन में लगे लोगों को चाय और बन परोसा है.'

श्रीलंका आर्थिक संकट अब चरम पर है. आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए डॉलर जुटाने में असमर्थ है. लंबे समय के लिए बिजली संकट पैदा हो गया है. आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के लिए भी मारा-मारी है. लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए भी लाइन में जुटना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट, पड़ोसी की मदद के लिए भारत ने उठाया यह कदम

क्रिकेटर ने की मदद की अपील 
महानामा ने इन मुश्किल हालात में एक-दूसरे की मदद करने की अपील लोगों से की है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘कृपया, ईंधन के लिए लाइन में लगे लोग एक दूसरे की देखभाल करें. पर्याप्त तरल पदार्थ और भोजन लाएं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो आसपास मौजूद किसी शख्स से मदद मांगें या 1990 पर कॉल करें। इस कठिन समय में हमें एक-दूसरे की देखभाल करने की आवश्यकता है.'

एक और ट्वीट में उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लाइन में घंटों लगना पड़ रहा है और ऐसे में तबीयत बिगड़ने की आशंका है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अपने साथ थोड़ा सा खाना और पीने के लिए पानी जरूर रखें. 

यह भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लिए संकटमोचक बना भारत, ऐसे की मदद

1996 World Cup Winner टीम के सदस्य थे महानामा
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर रोशन महानामा पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय पिलाते दिखे हैं. रोशन महानामा 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. 

महानामा से पहले भी कई क्रिकेटर आर्थिक संकट के लिए सरकार पर निशाना साध चुके हैं और अपने स्तर पर देशवासियों की मदद कर रहे हैं. अर्जुन रणतुंगा और कुमार संगकारा ने भी सरकारी नीतियों की आलोचना की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement