Advertisement

Elon Musk की खुलेआम आलोचना करना पड़ा भारी, SpaceX ने नौकरी से निकाला

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क की आलोचना करने वाले कुछ कर्मचारियों को SpaceX ने नौकरी से निकाल दिया है. SpaceX एलन मस्क की कंपनी है.

Elon Musk की खुलेआम आलोचना करना पड़ा भारी, SpaceX ने नौकरी से निकाला

एलन मस्क 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कारोबारी और SpaceX, Tesla जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) लगातार चर्चा में हैं. उनकी कंपनी SpaceX ने अपने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन कर्मचारियों को दोष यह है कि इन्होंने एलन मस्क के कुछ कामों की खुलेआम आलोचना कर दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कर्मचारियों ने एक खुला पत्र लिखते हुए एलन मस्क के व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की थी. SpaceX की अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल के एक ई-मेल का हवाला देते हुए कहा गया है कि कंपनी ने उन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं, जिन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए और इसे शेयर किया. पत्र लिखने वालों ने एलन मस्क के कार्यों की निंदा की थी.

यह भी पढ़ें- Trollers हो जाएं सावधान, इस देश में ट्रोलिंग करने पर होगी जेल और लगेगा लाखों का जुर्माना 

निकाले गए कर्मचारियों की संख्या का पता नहीं
दरअसल, इन कर्मचारियों का कहना था कि एलन मस्क ने हाल के हफ्तों में कर्मचारियों का ध्यान भटकाने और उन्हें शर्मिंदा करने वाले कई कदम उठाए हैं. सबसे पहले, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने घटनाक्रम से वाकिफ तीन कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर यह खबर छापी थी. इन कर्मचारियों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं. फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि SpaceX के कितने कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं. 

यह भी पढ़ें- क्रिप्टो निवेशक ने Elon Musk पर ठोका इतिहास का सबसे बड़ा दावा, रकम इतनी ​कि गिन भी नहीं पाएंगे

शॉटवेल के ई-मेल के मुताबिक इन कर्मचारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई है. शॉटवेल ने ई-मेल में लिखा कि पत्र की वजह से कई कर्मचारी असहज और भयभीत हुए और वे आक्रोशित महसूस कर रहे थे, क्योंकि उन पर ऐसे दस्तावेज पर दस्तखत करने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिन पर लिखी बातों से वे सहमत भी नहीं थे. इसी पर शॉटवेल ने लिखा है, 'हमारे पास करने के लिए बहुत ज़रूरी काम हैं. इस तरह की अति सक्रियता की कोई ज़रूरत नहीं है. 

अधर में लटकी है एलन मस्क की ट्विटर डील
इन कर्मचारियों की सेवाएं गुरुवार को खत्म की गईं. उसी दिन एलन मस्क ने पहली बार ट्विटर के कर्मचारियों को अपने कारोबार में सोशल मीडिया सेवा को जोड़ने के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे के बारे में बताने के लिए संबोधित किया था. हालांकि, अभी यह खरीद प्रक्रिया अधर में है, क्योंकि एलन मस्क यह निर्धारित करने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फर्जी अकाउंट की संख्या छिपा रहा है. 

यह भी पढ़ें- आर्थिक मंदी की आहट से दुनिया के टॉप 10 अमीरों की 27,10,36,47,74,250 रुपये खाक

हाल के दिनों में एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अन्य के बारे में अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. एलन मस्क की आलोचना करने वाले कर्मचारियों ने अपने खुले पत्र में कहा है कि इन ट्वीट की वजह से उनके 9.8 करोड़ फॉलोअर्स के बीच कंपनी की साख प्रभावित हुई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement