Advertisement

कौन हैं आर्मी चीफ जनरल वकार? जिसके हाथ में आई बांग्लादेश की कमान

Bangladesh Political Crisis: बांग्लदेश में पीएम शेख हसीना के इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ जनरल वकार ने प्रेस कॉप्रेंस कर अंतरिम सरकार का गठन करने की बात कही हैं. आइए जानते है कि कौन हैं आर्मी चीफ वकार उज जमान?

कौन हैं आर्मी चीफ जनरल वकार? जिसके हाथ में आई बांग्लादेश की कमान
Add DNA as a Preferred Source

Bangladesh Political Crisis:  हिंसा की आग में सुलग रहे बांग्लादेश के हालात और बिगड़ चके हैं. परिस्थितियां इतनी खराब हो चुकी हैं कि यहां कि PM शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश को विदा कह दिया है. फिलहाल वह भारत की शरण में हैं. दूसरी तरफ शेख हसीना के देश छोड़ने बाद आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि" आज रात तक बांग्लादेश में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए आंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. फिलहाल देश की कानून व्यवस्था आर्मी संभालेंगी."

स्थिती को सामान्य करने का वादा
आर्मी के इस फैसले के बाद देश की कमान सेना के हाथ आ गई है. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी चीफ जनरल वकार ने स्टूडेंट्स की मांगों को पूरी करने की बात कही और देश में स्तिथि को सामान्य करने का वादा किया.

23 जून को बने थे आर्मी जनरल
वहीं अगर शेख हसिना के बाद देश में आर्मी रूल लगता है तो पूरे देश की कमान आर्मी चीफ जनरल वकार के हाथ में आ जाएगी. बता दें कि कुछ समय पहले ही वकार उज जमान को प्रमोट कर आर्मी जनरल बनाया गया था. 11 जून 2024 को वकार उज जमान को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ चुना गया और  23 जून को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था.


यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं शेख हसीना, बांग्लादेश की 'आयरन लेडी' को क्यों छोड़ना पड़ा देश?


आर्मी चीफ जनरल वकार
वकार उज जमान को अगले 3 साल के लिए आर्मी चीफ बनाया गया है. 23 जून को पदभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने जनरल एसएम सैफुद्दीन अहमद की जगह ली थी. वकार उज जमान 1 जनवरी 2024 से चीफ ऑफ जनरल स्टाफ रह चुके हैं. वकार उज जमान यूनाइटेड किंगडम के ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं.  

भारत पहुंची शेख हसिना
दरअसल, बांग्लादेश में पीएम शेख हसिना के खिलाफ रविवार से हो रही बगावत के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और बांग्लादेश छोड़ भारत भागना पड़ा. वहीं इसके बाद भारतीय सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके सरकार अलर्ट मोड़ पर आते हुए सीमा की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि शेख हसीना का जैट गाजियाबाद के एयरफोर्स बेस पर लैंड किया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  


 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement