Advertisement

दुबई में बन रही बुर्ज खलीफा जैसी एक और इमारत, बिल्डिंग के अंदर ही बसेगा पूरा शहर, जानें लागत से लेकर सब कुछ

सऊदी अरब में दुनिया की सबसे लंबी इमारत बनाने का काम तेजी से चल रहा है. ये इमारत इतनी बड़ी होगी कि इसके अंदर एक शहर बसाया जा सकता है.

Latest News
दुबई में बन रही बुर्ज खलीफा जैसी एक और इमारत, बिल्डिंग के अंदर ही बसेगा पूरा शहर, जानें लागत से लेकर सब कुछ

saudi arabia neom city project

Add DNA as a Preferred Source

सऊदी अरब में बुर्ज खलीफा की तरह एक और अजूबा बन रहा है. रेगिस्तान में बन रहे निओम मेगासिटी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. 500 अरब डॉलर की लागत से बन रही ये बिल्डिंग केवल एक इमारत नहीं बल्कि अपने आप में पूरा शहर हैं. सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का सपना था कि वे इस तरह का एक शहर बनाएं. उम्मीद लगाई जा रही है कि ये शहर साल 2034 तक बनकर कंप्लीट हो जाएगा. 

4 हजार ट्रक कर रहे काम 
इस शहर को बसाने के लिए अब तक 130 मिलियन क्यूबिक मीटर से भी अधिक मिट्टी हटाई जा चुकी है. यहां पर 500 से ज्यादा मजदूर और 4 हजार ट्रक काम कर रहे हैं. नियोम के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर रॉबर्टो पेनो के मुताबिक नियोम में बनने वाले इमारत 'द लाइन' दुनिया में अब तक की बनाई जाने वाली सबसे लंबी इमारत है. जानकारी के मुताबिक इस इमारत के भीतर ही नियोम शहर बसाया जाएगा. कई चरणों में बनने वाली इस इमारत का काम तेजी से चल रहा है.

यह भी पढ़ें- पहली ही कैबिनेट बैठक में BJP ने लिया वो फैसला, जिस पर केजरीवाल रोक लगाकर बैठे थे

2034 तक कंप्लीट करने का लक्ष्य
'द लाइन' के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिस गाइल्स पेंडलटन ने बताया है कि भविष्य में इस शहर में 9 मिलियन लोग रह सकते हैं. वहीं उन्होंने 'द लाइन' के प्रोजेक्ट को घटाने की अटकलों को भी खारिज किया है. बता दें कि इस डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट को साल 2034 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. साल 2034 में सऊदी अरब में फीफा बल्डकप का भी आयोजन होने वाला है. इस लिहाज से इसके काम में और तेजी लाई जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement